इंदौर. इंदौर के विजय नगर इलाके में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाके के एक मॉल की छत पर युवती जान देने के इरादे से चढ़ गई। युवती शराब के नशे में धुत थी और बार बार छत से कूदने की धमकी दे रही थी। युवती को मॉल की छत पर चढ़ा देख जैसे ही लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद युवती को सकुशल नीचे उतारा। पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई जहां उसके माता-पिता को बुलाकर समझाइश देकर युवती को उनके हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती बॉयफ्रेंड के धोखा देने से नाराज थी।