7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भांजी से रेप कर मामा ने बनाए वीडियो, 5 साल तक करता रहा ब्लैकमेल

वीडियो वायरल करने के साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी देता इसलिए चुप रही पीड़िता...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Sep 2022, 9:34 PM IST

rape.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में मामा-भांजी के रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने पहले तो अपनी भांजी के साथ रेप किया और फिर रेप का वीडियो बनाकर पांच साल तक ब्लैकमेल कर भांजी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी की धमकियों से तंग आ चुकी युवती ने एक दिन माता-पिता को मामा की गंदी करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद माता-पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का दूर का मामा है।

बहन से मिलने घर आया और बनाया हवस का शिकार
घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना इलाके की है। जहां सैय्यद के तारागंज इलाके में रहने वाली एक 20 साल की युवती नंदनी (बदला हुआ नाम) ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 5 साल पहले उसकी मुलाकात गृह प्रवेश के कार्यक्रम में दूर के रिश्ते में लगने वाले एक मामा से हुई थी। इसके बाद वो अक्सर घर आने जाने लगे, घर पर आने जाने के कारण नंदनी की उनसे बातचीत होने लगी। पीड़िता ने बताया कि एक दिन मामला घर पर आए तो मम्मी-पापा घर पर नहीं थे और इसी बात का फायदा उठाते हुए मामा ने उसके साथ गलत काम किया। रेप करते वक्त आरोपी ने फोटो और वीडियो भी बना लिए। नंदनी ने मामा की हरकत का विरोध किया और माता-पिता को बताने का कहा तो उसने धमकी दी कि वो उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा और रेप के वीडियो व फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। जिसके कारण नंदनी चुप रही।

यह भी पढ़ें- लड़की ने न्यूड VIDEO कॉल किया, कंट्रोल खो बैठा व्यापारी, फिर जानिए क्या हुआ

5 साल तक ब्लैकमेल कर करता रहा रेप
पीड़िता नंदनी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि आरोपी इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसे घर से बाहर भी मिलने के लिए बुलाया। परिवार को जान से मारने की धमकी देकर व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ बीते पांच साल से रेप कर रहा है। बीते दिनों भी आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया लेकिन इस बार नंदनी ने हिम्मत जुटाई और मना कर दिया इसके बाद उसने पूरी बात माता पिता को बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी मुरैना का रहने वाला बताया जा रहा है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के बड़े नेता ने ब्राह्मणों को दी गाली, देखें वायरल वीडियो