26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्या राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग, इनकी भी चमकेगी किस्मत

आज कन्या राशि वाले जातकों को अचानक धन प्राप्ति के योग हैं।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jun 17, 2019

rashi

कन्या राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग, इनकी भी चमकेगी किस्मत

इंदौर. आज कन्या राशि वाले जातकों को अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में विजय होगी। धनु राशि वालों की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक कुम्भ राशि वाले परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

मेष : अपने कॅरियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

वृषभ : आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं।

मिथुन : घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। कॅरियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क : आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग हैं।

सिंह : समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख संभव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

कन्या : आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करना पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। आय से अधिक व्यय होगा।

तुला : किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा।

वृश्चिक : परिजनों को अपना राज बताने में संकोच कर रहे हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

धनु : आपकी सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा।

मकर : मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं पर आपके संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कुम्भ : परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

मीन : अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है।