
इंदौर में दो दिन ब्रिक्स देशों की इंटरनेशनल बैठक (Photo Source- Patrika)
BRICS Summit :मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में आज से शुरु हो रहे ब्रिक्स देशों के युवा उद्यमियों का बड़ा जमावड़ा लग रहा है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का युवा कार्यक्रम विभाग इंदौर में ब्रिक्स यूथ एंटरप्रेन्योरशिप वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित होगी। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि, युवा उद्यमी और नीति विशेषज्ञ शामिल होंगे।
बैठक का मुख्य विषय 'सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' रखा गया है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता, नवाचार और सतत विकास से जोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर सहयोग को बढ़ावा देना है। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डिजिटल नवाचार, समावेशी विकास, स्टार्टअप इकोसिस्टम और स्थिरता जैसे विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद, अनुभव साझा करने और सहयोग के नए अवसर तलाशने पर भी जोर रहेगा।
कार्यक्रम को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खाड़से करेंगी। वे प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी और युवाओं को संबोधित करेंगी। उद्घाटन सत्र में मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव पल्लवी जैन गवली भी अपने विचार रखेंगे।
आयोजकों के अनुसार, बैठक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि, अलग - अलग देशों के युवा उद्यमी एक-दूसरे के मॉडल और अनुभवों से सीख सकें। इससे ब्रिक्स देशों में युवा नेतृत्व वाले स्टार्टअप नेटवर्क को मजबूती मिलने के साथ आर्थिक विकास और सामाजिक बदलाव में उद्यमिता की भूमिका को लेकर साझा समझ भी विकसित होगी।
इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं के नेतृत्व वाले नए स्टार्टअप, उन्नत तकनीक आधारित उद्यम, सामाजिक नवाचार और पर्यावरण के अनुकूल हरित व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा करना है। इस सम्मेलन के दौरान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से देश-विदेश से आए इन प्रतिभावान युवाओं और सफल उद्यमियों को विशेष रूप से संबोधित कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।
बैठक में भारत सहित ब्रिक्स समूह के सभी प्रमुख सदस्य देशों और सहयोगी राष्ट्रों के शीर्ष प्रतिनिधि, नीति निर्माता और युवा बिजनेस लीडर्स शामिल हो रहे हैं। वैश्विक स्तर पर इंदौर की मेजबानी में हो रहा यह आयोजन शहर के गौरव को बढ़ाने वाला है।
Published on:
20 May 2026 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
