31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल 2018 में इस 1 राशि पर बरसेगा बहुत सारा धन

इंदौर की प्रख्यात ज्योतिष श्रीमती मोनिका बक्षी के अनुसार जानिए कि किस राशि पर बरसेगा बहुत सारा धन

4 min read
Google source verification
2018 horoscope raashiphal bhavishya kanya rashi

horoscope

इंदौर.ज्योतिष के अनुसार साल 2018 में एक ऐसी राशि हैं जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। वैसे तो हर राशि पर 2018 वर्ष कोई न कोई असर दिखाएगा। किसी पर अच्छा तो किसी पर बुरा पर एक ऐसी राशि है जिसका पूरा वर्ष हर हाल में अच्छा बीतेगा। इंदौर की प्रख्यात ज्योतिष श्रीमती मोनिका बक्षी के अनुसार जानिए कि किस राशि वालों के लिए इस साल में क्या होने वाला है-

2018 में पूरे वर्ष शनि धनु राशि में रहेगा, वृषभ, कन्या राशि वालों को ढैय्या शनि एवं वृश्चिक, धनु, मकर आदि राशि वालों को साढे साती शनि का प्रभाव रहेगा। दक्षिणमुखी हनुमानजी के दर्शन करें हनुमान चालिसा या शनि स्त्रोत का जाप करें शनिवार का व्रत, काला कम्बल, उड़द की दाल, काले तिल, काला कपड़ा, लोह पात्र आदि का दान लाभकारी है। मोनिका बक्षी बता रही हैं कि वो कौन सी राशि है जिस पर इस साल धन की अपार बढ़ोत्तरी होगी -

मेष-: इस वर्ष मेष राशि वालों को राहु अनावश्यक भ्रमित करने तथा अशांति बढाने में सहायक होगा। सितम्बर से नवम्बर तक व्यापार व्यवसाय में उतार चढाव रहेगा। ग्रहों का प्रभाव आपको स्थाई संपत्ति का सुख देगा और ग्रह वाहन आदि का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। हनुमानजी की आराधना करें।

वृषभ राशि-: इस राशि वाले को वर्ष भर शनि अढैय्या का प्रभाव रहेगा, ग्रहों की गणना के आधार पर मानसिक तनाव के साथ परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। माह मई-जून में व्यापार में उन्नति रहेगी वाहन आदि सुख, शेयर मार्केट जमीन आदि में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। राजनीतिक उलटफैर के चलते विरोधियों से कष्ट मिलने की संभावना रहेगी। मछलियों को दाना डालें।

मिथुन राशि-: इस वर्ष अष्टम केतु का प्रभाव रहेगा यह मानसिक परेशानी हड़बड़ी बढाने में सहायक होगा, व्यापारिक परिस्थितियां कुछ ऐसी निर्मित होंगी जिससे लक्ष्य प्राप्ती के लिए कुछ लोगों का सहयोग लेना पड़ेगा। उद्योग धंधों में मशीनरी पूंजी का अधिकतम उपयोग होगा। आय कम तथा व्ययभार अधिक होगा। पक्षियों को दाना डालना, सोमवार को शिव पूजन करें लाभ मिलेगा।

कर्क-: ग्रहों की अनुकुलता के कारण आपको ये वर्ष अनेक उपलब्धियां दिलाने में सहायक होगा। आर्थिक आधार पर सफलता के साथ साथ व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। शेयर एवं म्युचुयल फंड में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। आपकी ख्याति का प्रभाव भी व्यापार को गति प्रदान करेगा। चंद्रमा को अघ्र्य दें।

सिंह राशि-: इस वर्ष द्वादश राहु के साथ अन्य ग्रहों का प्रभाव व्यापार में उलटफेर करने वाला रहेगा एवं अगस्त सितम्बर में नौकरी पैशा लोगों को परेशानी उत्पन्न होगी। सर्विस वालों को पदोन्नति में आ रही बाधाएं वर्ष के अन्त तक समाप्त होगी। विष्णु उपासना करें लाभ मिलेगा।

कन्या राशि-: इस वर्ष 2018 में कन्या राशि में मां लक्ष्मी की असीम कृपा होगी। शनि के अढैय्या का प्रभाव व्यापार तथा उद्योगिक क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। बड़े स्तर का व्यापार निर्माण कारखाना स्थापित करने की रूचि जाग्रत होगी। यह वर्ष कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहेगा। कन्या राशि वालों के जीवन में धन वर्षा हो सकती है। गणपति पूजन, श्रीयंत्र पूजन करें।

तुला-: इस राशिवालों में केतु और गुरु का प्रभाव होने से व्यापार के साथ अनेक क्षेत्रों में लाभकारी स्थितियों का निर्माण होगा, उद्योग धंधों में नवीन प्रयोग के माध्यम से उत्पादन वृद्वि होगी महत्वपूर्ण व्यक्तियों से पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। प्रभाव क्षेत्र मे वृद्वि होगी। श्वेत वस्तुओं का व्यापार लाभकारी सिद्व होगा। वर्ष के अन्त तक कार्य सिद्वियोग है आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जमीन जायदाद संबंधी मसलों का हल होगा। शिव उपासना करें।

वृचिश्क राशि-: इस राशि वालों को शनि की साढेसाती का प्रभाव हाने से यह अनुकूल और प्रतिकूल दोनों परिस्थितियां निर्मित होंगी बावजूद आप उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। अगस्त माह से ही प्रभावशाली व्यक्ति के उचित मार्गदर्शन से उत्तरोत्तर सफलता मिलेगी। आप जिद्वी प्रवृत्ति के कारण आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं। भूमि भवन के कार्य सम्पन्न होंगे, नवीन मशीनरी हेतु आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। हनुमानजी की आराधना के साथ सूर्य को जल चढ़ाएं।

धनु राशि-: इस वर्ष धनु राशि वालों को शनि की साढेसाती का प्रभाव एवं अष्टम राहु की गतिविधियों से कारोबार में वर्ष के आरंभ से अधिक लाभ होगा, निर्माण संबंधि कारोबार मशीनरी संबंधि समस्या में वृद्वि होगी, तथापि आप हर समस्या से जूझने में अपने को सक्षम पायेंगे। हनुमंत आराधना,पुखराज पहनें।

मकर-: इस वर्ष साढेसाती शनि का प्रभाव शुभ फलकारक रहेगा, कार्य में सफलता के साथ आर्थिक उपलब्धि भी मिलेगी। सर्विस क्षेत्र में रुका हुआ धन प्राप्त होगा, सितम्बर अक्टुबर में व्यवसायिक मामलों में अप्रत्याशित उलटफेर की संभावना रहेगी। शनिवार को हुनमान आराधना, उडद दान करें।

कुंभ -: इस वर्ष व्यावसायिक क्षेत्र में उत्साहवर्धक सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी जिम्मेदारियों बढेंगी, लेकिन आर्थिक समृद्वि का प्रभाव भी रहेगा। आपकी कर्मठता नीति निर्धारण सिद्वांतो की सजगता के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हनुमत आराधना, मछलियों,पक्षियों को दाना डालें।

मीन -: इस वर्ष मीन राशि वालों को ग्रहों की अनुकूलता का प्रभाव वर्ष भर रहेगा। आपको अनुकूलता से युक्त परिस्थितियां भी प्राप्त होंगी। आपका कारोबार पूर्ण क्षमता के साथ विस्तार प्राप्त करेगा। बेकार पड़ी पुरानी संपत्ति का उपयोग भी व्यवसाय में होगा। खरीदी बिक्री में अनावश्यक दबाव रहेगा। प्रतिदिन गणपति उपासना, पुखराज धारण करना मछलियों को दाना डालें।