22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने पर बने 32 हजार चालान

नियम तोडऩे वालों से इस साल दोगुना से ज्यादा वसूली

2 min read
Google source verification
इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने पर बने 32 हजार चालान

इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने पर बने 32 हजार चालान

इंदौर. ट्रैफिक की अव्यवस्थाओं से पूरा शहर हलकान है, हर तरफ ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। पुलिस ने सुधार के लिए कई तरह के दावे किए लेकिन फिलहाल ज्यादा फायदा नहीं दिख रहा है। हालांकि आंकड़ों से यह जरुर साफ हुआ है कि पुलिस ने पिछले साल के मुकाबले दो गुना से ज्यादा राशि की वसूली कर ली है।
पुलिस के आंकड़े बताते है कि जहां वर्ष 2021 में 3 करोड़ 43 लाख की चालान कार्रवाई से वसूली हुई थी वहीं 2022 में बढक़र यह 7 करोड़ 73 लाख हो गई है। 1 जनवरी से नवंबर माह तक हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस 32 हजार चालान बना चुकी है लेकिन फिर भी दोपहिया वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट कम ही नजर आते है। डीसीपी ट्रैफिक महेशचंद्र जैन का कहना है, पुलिस ने ट्रैफिक सुधार के काफी प्रयास किए। लोगों को जागरुक किया और जो नहीं सुधरा उसके चालान बनाए है।

चालान की स्थिति
वर्ष 2019 2020 2021 2022 (राशि रुपए में)
चालान 142781 60705 77112 163943
समन शुल्क 4,88,48,500 2,63,68,500 3,43,79,750 7,73,67,500


आरएलवीडी ई नोटिस की तुलनात्मक जानकारी
28 चौराहोंं पर लगे आरएलवीडी कैमरे की मदद से नियम तोडऩे वालों के फोटो के साथ ई चालान बनाए जाते है। वर्ष 2022 में पुलिस ने पिछले सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा राशि वसूली। करीब ढ़ाई करोड़ की वसूली हो चुकी है। पिछले साल 10.74 प्रतिशत वसूली हुई थी जो इस साल दोगुना से ज्यादा यानी 23.95 प्रतिशत हुई है।

वर्ष ई नोटिस भुगतान नोटिस जुर्माना भुगतान प्रतिशत
2019 198541 23195 9858578 11.68त्न
2020 133567 6863 3297220 5.14त्न
2021 1434668 15403 7542260 10.74त्न
2022 (नवंबर तक) 211425 50645 25441100 23.95 त्न

नियम तोडऩे में दो पहिया वाहन चालक सबसे आगे
वर्ष 2022 में पुलिस ने वाहन के चालान बनाने व जुर्माना राशि वसूलने में पूरी ताकत लगा दी। नियम तोडऩे पर सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक के चालान बने, दूसरे नंबर पर कार/जीप चालक है।
वाहन चालान बने
दो पहिया 72956
जीप/कार 62957
ऑटो रिक्शा 12249
बस 6645
लोडिंग रिक्शा 3111
सिटी वेन 2061
मैजिक 2048
स्कूल वाहन 547

सिग्नल तोडऩे व हेलमेट नहीं पहनने पर ज्यादा चालान
ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े से साफ है कि चौराहें के सिग्नल (संकेत) तोडने पर पुलिस ने ज्यादा चालान बनाए। हेलमेट नहीं पहनने पर भी 32 हजार चालान बने लेकिन इसके बाद भी लोग हेलमेट पर ध्यान नहीं दे रहे है।

श्रेणी चालान
संकेत उल्लंघन 73986
बिना हेलमेट 32083
नंबर प्लेट 17769
वन वे 7917
मोबाइल पर बात करते 6827
सीट बेल्ट 6031
काली फिल्म 4829