2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मल्टीलेवल कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होंगे भगवान, स्मार्ट सिटी के लिए उठाया कदम

स्मार्ट सिटी बन रहे शहर में अब मल्टीलेवल पार्किंग के बाद मल्टीलेवल मंदिर कॉम्प्लेक्स की शुरुआत हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Narendra Hazare

•

Updated: 1 Jan 2017, 6:08 PM IST

temple

temple

प्रमोद मिश्रा@इंदौर।

स्मार्ट सिटी बन रहे शहर में अब मल्टीलेवल पार्किंग के बाद मल्टीलेवल मंदिर कॉम्प्लेक्स की शुरुआत हो रही है। नए साल में हो रही इस पहल ने शहर को एक नई राह सुझाई है जो सड़कों के विकास में बाधा बन रहे छोटे मंदिरों को उपयुक्त जगह प्रदान करेगी।

महूनाका से जिंसी के बीच स्थित छोटे मंदिरों को एक हॅी जगह मंदिर कॉम्प्लेक्स बनाकर शिफ्ट करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। चार मंदिरों को हटाने का फैसला कर उन्हें इतवारिया बाजार के पास स्थापित किया जाएगा। निगम ने इतवारिया बाजार सब्जी मंडी के पास किनारे की जमीन पर मंदिर कॉम्प्लेक्स के साथ मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना बनाई है। इस जमीन पर सरकारी स्कूल क्रमांक 21 और 22 थे। कम बच्चे होने से स्कूल की कक्षाएं राजमोहल्ला के सरकारी स्कूल में शिफ्ट कर दी गई थी। पुराना भवन तोड़ दिया गया है। जमीन मुख्य बाजार में होने से कीमती है।

इसके बाद भी यह तय हो चुका है कि यहां मंदिर कॉम्प्लेक्स के साथ ऑटोमैटिक मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी ताकि बाजार में आने वाले वाहनों को पार्किंग की जगह मिल सके। नगर निगम ने मंदिर कॉम्प्लेक्स व पार्किंग भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है, यहां शुरुआत में एक करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला हुआ है।

ये मंदिर होंगे शिफ्ट

मालगंज व आसपास के सत्यनारायण मंदिर, हुनमान मंदिर, शिव मंदिर और सीतलामाता मंदिर इतवारिया बाजार के पास इसी जगह पर शिफ्ट होंगे।

> मंदिर से जुड़े लोगों से बात करने के बाद तय किया है कि सभी मंदिरों को हटाकर नई जगह स्थापित करेंगे। चूंकि इस रोड पर अतिरिक्त जमीन नहीं है, इसलिए परेशानी आ रही थी। अब तय किया है कि सभी मंदिरों को एक स्थान पर बनाकर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। मंदिरों के प्रबंधन से जुड़े लोग भी इसके लिए राजी हो गए हैं।
मालिनी गौड़, महापौर