
इंदौर/बड़वानी : वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच लोगों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया। ये गिरोह बस में बैठकर धार, झाबुआ, इंदौर जाता है तथा भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक की रेकी करता है। जैसे ही व्यक्ति बाइक खड़ी करके काम के लिए जाता है। सदस्य उसका पीछा कर रेकी करते तथा जो सदस्य बाइक के पास खड़ा वह बाइक को उठाकर ले जाते है। उसको अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखते है। धार, झाबुआ, इंदौर से चोरी कर खरगोन, बड़वानी में ग्राहक ढूंढ कर उनको बेच देते है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
चोरी के घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पलसूद पुलिस थाना परिसर में एसडीओपीडी राजपुर डीएस बघेल ने वाहन चोरी एवं अवैध हथियारों के मामले का खुलासा किया। पलसूद और आसपास के क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देशन, एसडीओपी राजपुर दिवाकरसिंह बघेल व थाना प्रभारी पलसूद रंजना गोखले के नेतृत्व में 2 टीमें गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
पलसूद पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बाइक जब्त
टीम को 16 अगस्त 2020 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर 3 लोग राजपुर की ओर से आ रहे है और 2 लोग सिलावद रोड तरफ से बिना नंबर की बाइक से पिस्टल लिए आ रहे है। जिस पर 2 टीमें गठित कर जुनैद पिता जाकिर अली (22) निवासी पलसूद, अली खान पिता अय्यूब (21) निवासी खरगोन, फरदीन उर्फ सोनू पिता इफ्तखार मंसूरी (21) निवासी पलसूद, तोशाम पिता खलील कुरैशी (22) निवासी खेतिया, नदीम पिता राशिद शेख (19) निवासी पलसूद को गिरफ्तार कर उनसे कुल 6 बाइक, दो देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस जब्त की है। जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है। वाहन में 2 बाइक बिना नंबर की पैशन प्रो, एक बाइक बिना नंबर की एचएफ डीलक्स, एक बाइक बिना नंबर की होंडा शाइन, एक बाइक बिना नंबर की बजाज टी एम और एक बाइक बिना नंबर की रॉयल एनफील्ड की बुलेट जब्त की गई। साथ ही दो देसी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस जब्त किए गए।
धार, झाबुआ और इंदौर में भीड़भाड़ इलाके में बाइक की करते है रेकी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा गिरोह बस में बैठकर धार, झाबुआ, इंदौर जाता है तथा भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक की रेकी करता है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, उनसे और बाइक मिलने की संभावना है। इस कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान थाना प्रभारी राजपुर, उप निरीक्षक रंजना गोखले थाना प्रभारी पलसूद, उपनिरीक्षक शंकर निंगवाल, उप निरीक्षक गिरधारीलाल चौहान, सहायक उप निरीक्षक एमए शेख, प्रधार आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक जगदीश सोलंकी, आरक्षक दीपक डोडियार का विशेष योगदान रहा। आगे भी पलसूद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों व वाहन चोरों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
Updated on:
18 Aug 2020, 11:52 AM IST
Published on:
18 Aug 2020, 11:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.