
गायों को परोसे बादाम, खारक, काजू एवं ताजे फलों सहित 56 भोग के व्यंजन
इंदौर. गोम्मटगिरि-जम्बूर्डी हप्सी स्थित कमल किशोर नागर गौशाला पर शनिवार को बंसल पारमार्थिक ट्रस्ट के सौजन्य से 600 से अधिक गौवंश के लिए अनूठी दावत दी गई। इस मौके पर मालवा माटी के प्रख्यात संत पं. कमल किशोर नागर के सुपुत्र भागवताचार्य पं. प्रभु नागर भी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ गौसेवा के इस प्रकल्प में भागीदार बने। ट्रस्ट के ओमप्रकाश बंसल के आतिथ्य में इस अवसर पर राजेश बंसल, दिनेश बंसल, रमेश चंद्र बंसल, आलोक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित ट्रस्ट के सदस्यों ने गौवंश के लिए खारक, बादाम, काजू, जलेबी, अनार, पपीता, बेर, स्ट्राबेरी, ककड़ी, रामभाजी सहित 56 भोग के रूप में 56 व्यंजन परोसे। इन सभी व्यंजनों को गौशाला में गायों के सामने टेबलों पर सजाया गया था। पं. प्रभु नागर ने इस अवसर पर गौसेवा को हिन्दू सनातन संस्कृति के लिए सबसे बड़ा धर्म और पुण्य बताते हुए इस सेवा कार्य की खुले मन से सराहना की। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा कभी निष्फल नहीं होती। उन्होंने करीब एक घंटे तक गौशाला का अवलोकन कर सभी गायों को व्यंजन परोसे।
इंदौर में करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसी बड़ी गौशालाएं हैं, जहां पर नियमित रूप से गौमाता का पूजन और सेवा की जाती है। यहां पर गायों की सर्वसुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है और इन्हें समय-समय पर प्रमुख पर्वों पर सजाया जाता है। इन गौशालाओं को शहर की प्रमुख सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालन में सहयोग दिया जाता है।
मौनी अमावस्या पर गौसेवा एवं पूजन की नि:शुल्क व्यवस्था
इंदौर. केशरबाग रोड स्थित अहिल्यामाता गोशाला पर मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में 1 फरवरी को सुबह 8.30 से दोपहर 12 बजे तक गौवंश की सेवा, पूजन एवं दान के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन खाद्य सामग्री में तिल मिलाकर गाय को खिलाने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, सचिव पुष्पेन्द्र धनोतिया व संयोजक सीके अग्रवाल ने बताया कि गौशाला पर विद्वान आचार्यों के साथ पूजन सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
Published on:
29 Jan 2022 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
