4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर सस्पेंस, कतार में कई दावेदार

MP news: महिला कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर सस्पेंस बरकरार है। तकरीबन 6 महीने से शहर और ग्रामीण में अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Apr 04, 2026

Suspense Over Indore Women Congress President Several increasing mp news

Suspense Over Indore Women Congress President (फोटो- फरीपिक)

MP news: मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का दौर चल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक और ब्लॉक से लेकर वार्ड तक नई टीमें तैयार की जा रही है। प्रकोष्ट और विभागों में भी बदलाव किए जा रहे है। इंदौर कांग्रेस से लेकर ब्लॉक और वार्ड में नियुक्ति हो रही है, लेकिन महिला कांग्रेस में अध्यक्ष पद (Indore Women Congress President) पर सस्पेंस बरकरार है। तकरीबन 6 महीने से शहर व ग्रामीण में अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी है, जबकि कई नेत्रियां दावेदारी कर रही हैं। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अपनी टीम यानी कार्यकारिणी बनाने के साथ ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष के साथ प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

कतार में खड़ी है कई नेत्रियां

इसी तरह जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी 335 ग्राम पंचायत और 28 वार्ड के साथ मंडलम् अध्यक्ष बना दिए हैं। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभाग में भी बदलाव शुरू हो गया है। इसके चलते पिछले दिनों जहां पिछड़ा वर्ग की बॉडी को भंग करने के साथ नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष वीरू झांझोट को बनाया गया है। शहर कांग्रेस से लेकर ब्लॉक और वार्ड सहित प्रकोष्ठ व विभाग में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया, लेकिन इंदौर शहर और ग्रामीण में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पिछले 6 महीने से खाली पड़ी है। कुर्सी पर किसकी ताजपोशी होगी यह अभी तय नहीं, लेकिन कुर्सी पाने के लिए कई नेत्रियां कतार में खड़ी हैं।

भोपाल भेजी गई रिपोर्ट, अभी हलचल नहीं

गौरतलब है कि नई अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर रायशुमारी होने के साथ पर्यवेक्षक इष्टा भाचावत की रिपोर्ट भोपाल पहुंच गई, लेकिन रिपोर्ट पर अभी तक न तो कई कार्रवाई की गई और न ही नियुक्ति को लेकर हलचल है। ऐसे में अध्यक्ष की दावेदारी करने वाली शहर व ग्रामीण की महिला नेत्रियों ने पार्टी के लोकल बड़े नेताओं के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का दरवाजा खटखटना शुरू कर दिया है, ताकि अध्यक्ष की खाली कुर्सी भरी जाए। बताया जा रहा है कि प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बनने के बाद शहर व जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होगी, लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी बनाने को लेकर अभी कोई हलचल दिख नहीं रही है।

13 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन

बता दें कि, कांग्रेस 13 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। बढ़ते बिजली बिल और लगातार हो रही कटौती जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 22 विद्युत जोन पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में ब्लॉक, मंडलम और शहर स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित वरिष्ठ नेता किसी एक स्थान पर शामिल होंगे। (MP news)