script

प्रदेश में 70 साल की बुजुर्ग महिला को लगा 2-डीजी का पहला डोज, घंटेभर में ही सेहत में आया सुधार

locationइंदौरPublished: May 25, 2021 04:52:42 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

बुजुर्ग महिला को 2-डीजी का पहला डोज लगाने के बाद महिला डॉक्टर ने जारी किया वीडियो..कहा- दवा देने के बाद तेजी से हुआ सेहत में सुधार…

2_dg1.png

,,

इंदौर. कोरोना को रोकने के लिए अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की बनाई गई दवा 2-डीऑक्सी-डी ग्लूकोज (2-डीजी) काफी कारगर है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बुजुर्ग महिला को 2-डीजी का पहला डोज लगाया गया और डोज लगाने के घंटेभर बाद ही महिला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आया। बुजुर्ग महिला को दवा देने वाली महिला डॉक्टर ने एक वीडियो बनाकर इस बात की जानकारी दी है। महिला डॉक्टर ने बताया कि 2-डीऑक्सी-डी ग्लूकोज (2-डीजी) दवा दिए जाने से पहले बुजुर् महिला का ऑक्सीजन सैचुरेशन 92 था और उन्हें 14 लीटर ऑक्सीजन दी जा रही थी और दवा देने के 1 घंटे बाद ही ऑक्सीजन 10 लीटर प्रति मिनट दी गई और ऑक्सीजन सैचुरेशन 94% पहुंच गया।

 

ये भी पढ़ें- कोरोना का डोर-टू-डोर सर्वे कर रही नर्स कर रही थी ईसाई धर्म का प्रचार, देखें वीडियो

2_dg2.png

2-डीजी का डोज लगते ही आया सेहत में सुधार
इंदौर की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष गोयल को एक कोरोना कोरोना संक्रमित होने के कारण एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था और 14 मई को ही कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन स्वस्थ्य होने के बाद भी उनके ऑक्सीजन लेवल में सुधार नहीं आ रहा था और इसी कारण उन्हें 19 मई को दोबार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां अब उन्हें अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के द्वारा बनाई गई 2-डीऑक्सी-डी ग्लूकोज (2-डीजी) दवा दी गई। ये पहला मौका था जब प्रदेश में किसी को 2-डीऑक्सी-डी ग्लूकोज (2-डीजी) दवा दी गई हो। 2-डीजी दवा का डोज देने के बाद अस्पताल की ही महिला डॉक्टर ने एक वीडियो बनाया और उसमें बताया कि दवा दिए जाने के बाद बुजुर्ग संतोष गोयल के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आया है। और उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन बढ़ गया है इतना ही नहीं महिला डॉक्टर ने ये भी बताया कि DRDO की दवा न केवल कोरोना में बल्कि पोस्ट कोविड में भी कारगर साबित हो रही है।

देखें वीडियो- ग्रामीणों में वैक्सीन का डर दूर करने आगे आया प्रशासन

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81hmgg

ट्रेंडिंग वीडियो