16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस करोड़पति बेलदार के पास मिली आय से 9 गुना संपत्ति

लोकायुक्त की साढ़े 3 साल चली जांच में हुआ खुलासा

2 min read
Google source verification
इस करोड़पति बेलदार के पास मिली आय से 9 गुना ज्यादा संपत्ति

इस करोड़पति बेलदार के पास मिली आय से 9 गुना ज्यादा संपत्ति


इंदौर.
भ्रष्टाचार के मामले में नगर निगम के बेलदार असलम खान की जांच लोकायुक्त ने पूरी कर ली है। करीब साढ़े 3 साल की जांच के बाद चालान की अनुमति के लिए सरकार को प्रतिवेदन भेजा है। लोकायुक्त की जांच में पता चला कि असलम की संपत्ति उसकी आय से करीब 900 गुना ज्यादा है। आय से अधिक संपत्ति के मामलों में संपत्ति मिलने का यह अब तक सबसे ज्यादा प्रतिशत है। संपत्ति के मूल्यांकन में मौजूदा बाजार कीमत और ज्यादा है। अफसरों का कहना है, चालान पेश होने के बाद संपत्ति राजसात करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

असलम फिर चर्चा में है। बर्र्खास्तगी के बाद बहाल करने के मामले में उपायुक्त सहित अन्य कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। बेलदार के पद पर काम करते हुए नगर निगम की नक्शा शाखा में दखल रखने वाले असलम के तार शहर के कई बिल्डरों से जुड़े थे। लोकायुक्त की टीम ने 6 अगस्त 2018 को भ्रष्टाचार अधिनियम व आय से अधिक संपत्ति मामले में अशोका नगर स्थित मकान पर छापा मारा तो लग्जरी लाइफ स्टाइल देखकर अफसर भी अचंभित रह गए। डीएसपी संतोष भदौरिया व प्रवीणसिंह बघेल की टीम ने छापा मारा था। भदौरिया ने जांच की। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद पिछले सप्ताह चालान की अनुमति के लिए प्रतिवेदन शासन को भेज दिया है। वहां से अनुमति मिलते ही चालान पेश किया जाएगा।
-----------

40 लाख आय, पौने चार करोड़ की संपत्ति (लोकायुक्त जांच का लेखा-जोखा)
- असलम 1998 से नौकरी में है और 2033 में उसका रिटायरमेंट था।

- छापे तक उसकी आय व भत्तों के रूप में नौकरी से करीब 40 लाख रुपए मिले हैं।
- इसके मुकाबले करीब पौने दो करोड़ रुपए की अचल व करीब सवा करोड़ की चल संपत्ति मिली।

- इसके अलावा नकदी, जेवरात आदि मिलाकर करीब पौने 4 से 4 करोड़ की संपत्ति का मूल्यांकन किया गया।
- यह संपत्ति असलम की आय से करीब 900 प्रतिशत ज्यादा है।

-----------
छापे के दौरान सामने आई थी इतनी संपत्ति

- घर की जांच में 25 लाख नकद, करीब 2 किलो सोना एवं 2 लाख की बीमा पॉलिसियां।
- अशोका कॉलोनी में तीन मंजिला मकान, साइड की मल्टी में एक फ्लैट।

- कंचनबाग क्षेत्र व एबी रोड स्कीम नं. 54 में एक दुकान व एक ऑफिस के दस्तावेज
- आइडीए की स्कीम नं. 103 व एक अन्य स्कीम में प्लॉट।

- साकेत नगर में एक फ्लैट, सुभाष मार्ग के कॉम्प्लेक्स में एक प्रकोष्ठ, सुखलिया ग्राम में चार प्लॉट व सुतार गली में एक संपत्ति।
- देवास में 1.07 हेक्टेयर व .93 हेक्टेयर जमीन व महू के ग्राम चिकली में .212 हेक्टेयर जमीन के दस्तावेज।

- दो कार, एक जीप, एक बुलैट व दो अन्य दोपहिया वाहन।
--------

ईडी ने भी अटैच की है संपत्ति
असलम के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी लोकायुक्त केस के आधार पर मामला दर्ज किया है। मनी लांड्रिंग की आशंका में असलम की कुछ संपत्ति अटैच की है। इससे पहले आयकर विभाग ने भी कुछ संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की थी।