21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भय्यू महाराज से मिलने के लिए भी पत्नी आयुषी को लेना होती थी विनायक की इजाजत

महाराज की मौत के दो दिन बाद बंद करा दिया था आयुषी व कुहू का मुंह

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jan 04, 2019

bhaiyyu

भय्यू महाराज से मिलने के लिए भी पत्नी आयुषी को लेना होती थी विनायक की इजाजत

इंदौर. भय्यू महाराज की आत्महत्या के मामले में अन्य सेवादार, परिजन व नजदीकी मुखर होकर सारी बातें पुलिस को बताने लगे हैं। अब तक के बयानों से साफ हो गया है, भय्यू महाराज पूरी तरह सेवादार शरद देशमुख व विनायक दुधाले के दबाव में थे। युवती को हथियार बनाकर महाराज को वश में किया गया था। शरद घर का सर्वेसर्वा बन गया था। पत्नी आयुषी को भी भय्यू महाराज से मिलने के लिए विनायक की अनुमति लेना होती थी।

घर चलाने के लिए पैसों की जरूरत पर विनायक दस सवाल पूछने के बाद देता था। भय्यू महाराज के सामने सब कुछ चलता था, लेकिन वे चुप रहते थे। यह परिजन को भी खटकता था। आत्महत्या को लेकर जांच शुरू हुई तो विनायक व शरद के साथ ब्लैकमेल करने वाली युवती का त्रिकोण भी सामने आ गया। सभी ने महाराज की बेटी कुहू व पत्नी आयुषी के बीच चल रहे तनाव को उनके तनाव में रहने का कारण बताया था। उनके बीच विवादों को हवा दी गई, जिसे पुलिस ने भी सच मान लिया था। पूर्व ड्राइवर कैलाश को फिरौती के मामले में पकड़ा तो उक्त युवती की भूमिका सामने आई और इसकी पुलिस के सामने पुष्टी भी हो गई।

विनायक, शरद व युवती बने मुख्य किरदार

परिजन व नजदीकी अब दबी जुबान से घर में सेवादारों का दबदबा स्वीकारने लगे हैं। वे कहते हैं, युवती को महाराज के बेडरूम में पहुंचाने के बाद महाराज सेवादारों के वश में हो गए थे। जो सेवादार महाराज के सामने नजरें ऊपर नहीं करते थे वे सबकुछ संचालित करने लगे थे। महाराज ने आयुषी से शादी की तो वह भी घर आकर दंग रह गई थी। महाराज ने आयुषी को सिल्वर स्प्रिंग फेस टू के फ्लैट में उनके परिजन के साथ रुकवाया था। उन्हें महाराज से मिलने के लिए विनायक क ी अनुमति लेना होती थी। कई बार दो-दो दिन तक महाराज का मूड ठीक नहीं होना बताकर पत्नी को उनके कमरे में जाने नहीं देता था, जबकि उक्त युवती बेरोकटोक आती-जाती थी। घर खर्च के लिए भी विनायक पर निर्भर रहना पड़ता था। विनायक व शरद के खिलाफ महाराज कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। शरद तो घर का सर्वेसर्वा बन गया था। महाराज उसकी इच्छा के बिना परिवार के साथ भी नहीं बैठते थे। कई बार तो उसके इशारे से चुप हो जाते थे। अब सभी को कारण समझ आ रहा है। नजदीकी अब भी विनायक व शरद पर करोड़ों रुपए दबाने का आरोप लगा रहे हैं।
आयुषी को घर से निकालने की थी साजिश : परिवार का कहना है, विनायक ही युवती को भय्यू के पास लाया था। धीरे-धीरे वह नजदीक आ गई। शादी वाले दिन भी विनायक का उक्त युवती के साथ घर के बाहर खड़े होकर बात करता वीडियो अफसरों को मिला है। परिजन का कहना है, युवती के जरिए महाराज को सेवादार भी ब्लैकमेल कर रहे थे। यह आरोप है कि आयुषी को घर से निकालने की साजिश में लगे थे।