25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलाने से पहले मॉडर्न सुर्पणखा का पुतला जब्त

लसूडिय़ा पुलिस ने कांग्रेस की शिकायत पर की कार्रवाई

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Oct 25, 2023

जलाने से पहले मॉडर्न सुर्पणखा का पुतला जब्त

जलाने से पहले मॉडर्न सुर्पणखा का पुतला जब्त

इंदौर। कल दशहरा पर्व पर रावण के साथ मॉर्डन कलयुगी सुर्पणखा का पुतला महालक्ष्मी नगर में जलाने की तैयारी थी। इसको महिलाओं का अपमान करना बताते हुए कांग्रेस ने शिकायत निर्वाचन आयोग को कर दी। इस पर लसूडिय़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुर्पणखा के पुतले को जब्त करने के साथ पुतला दहन करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शहर में कल शाम दशहरा पर्व पर एक पुरुष संस्था द्वारा सुर्पणखा का पुतला महालक्ष्मी नगर में दहन करने की तैयारी की गई। संस्था अध्यक्ष अशोक दशोरा के नेतृत्व में यह कलयुगी सुर्पणखा का दहन होना था। इस पूरे मामले की कांग्रेस ने पुलिस और निर्वाचन आयोग से शिकायत कर दी। कांग्रेस का आरोप था कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और एक नंबर विधानसभा से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने अशोक दशोरे को रुपए देकर पुतला दहन करने की साजिश रची थी। इस साजिश के पीछे की मुख्य वजह थी कि कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों महिलाओं को सुर्पणखा बताया था। इस तरह महिलाओं का अपमान और पुतला दहन करने की शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंचने पर कल लसूडिय़ा पुलिस ने सुर्पणखा का पुतला जलाने से पहले ही जब्त कर लिया और उसे थाने ले गई। इसके साथ ही प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। कांग्रेसियों का कहना है कि सुर्पणखा के पुतले का दहन भाजपा प्रत्याशी विजवर्गीय के कारण हो रहा था, क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों नाइट कल्चर मामले में महिलाओं को सुर्पणखा कहा था। इधर, संस्था पुरुष का कहना है कि पढ़ी-लिखी मॉर्डन सुर्पणखा अपने व्यभिचार को छिपाकर अपने भाई और पिताओं को दहेज मांगने की झूठी कहानी बताकर पति पूरे ससुराल पर दहेज, घरेलू ङ्क्षहसा, बलात्कार, छेड़छाड़, भरण पोषण, क्रूरता आदि की झूठी एफआइआर दर्ज करवा रही है। इससे प्रताडि़त होकर पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं। इसी प्रताडऩा, पीड़ा, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सुर्पणखा का दहन करने जा रही थी।