2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभागायुक्त की फटकार के बाद हरकत में आई परिवहन विभाग की टीम फिर पड़ी सुस्त

चार दिन कार्रवाई के बाद थमी कार्रवाई  

less than 1 minute read
Google source verification
संभागायुक्त की फटकार के बाद हरकत में आई परिवहन विभाग की टीम फिर पड़ी सुस्त

संभागायुक्त की फटकार के बाद हरकत में आई परिवहन विभाग की टीम फिर पड़ी सुस्त

इंदौर. मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के चलते परिवहन माफियाओं पर भी नकेल कसने के आदेश जारी किए गए थे। पिछले दिनों संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने परिवहन विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। त्रिपाठी के फटकार के बाद कुछ दिन तो परिवहन विभाग ने सजगता दिखाते हुए अवैध खनन में शामिल ट्रकों, डंपरों के अलावा बिना टैक्स चुकाए चल रहे बसों व अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की थी। तीन दिनों में करीब २५० वाहन जब्त कर उन पर बड़ा जुर्माना भी किया था। बिना टैक्स चुकाए चलाई जा रहे वाहनों से तीन दिनों में करीब ५० लाख रुपए का राजस्व वसूलने की भी घोषणा की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह कार्रवाई फिर सुस्त हो गई है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय सोनी और आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी की टीम फिर सुस्त होकर कार्रवाई भूल गई है। यदि टैक्स वसूली के वार्षिक लक्ष्य की बात करें तो भी विभाग अभी काफी पीछे चल रहा है। आने वाले दिनों में विभाग को यातायात सप्ताह में जुटना है, उसके चलते माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई फिर ठंडे बस्ते में चली जाएगी।