1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरी बरसात में तिरपाल ओढ़कर निकली बारात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

दूल्हे राजा और बाराती तिरपाल ओढ़कर पहुंचे दुल्हनिया लेने..तिरपाल की आड़ में हुआ जमकर डांस...  

2 min read
Google source verification
indore_barat.jpg

इंदौर. बारात तो आपने कई देखी होंगी लेकिन इनमें से कुछ ही बारातें ऐसी होंगी जो अपने अनोखे अंदाज के कारण आपको याद होंगी। ऐसी ही एक अनोखी बारात इंदौर में जब निकली तो जिसने भी इस बारात को देखा वो शायद ही जिंदगी भर इसे भूल पाएगा। भारी बारिश में दूल्हे राजा गाजे बाजे के साथ बाराती लेकर दुल्हनिया लेने सड़क पर निकले लेकिन बरसात से बचने के लिए जो जुगाड़ अपनाया गया वो बेहद अनूठा था और इसी कारण किसी ने इस अनोखी बारात का वीडियो अपने मोबाइल पर बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बरसात में बारात का अनोखा जुगाड़
बरसात में बारात के अनोखे जुगाड़ का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो इंदौर का है। जहां तेज बारिश के बीच तिरपाल ओढ़े बारात दुल्हनिया को लेने पहुंची। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बरसात में भी बारातियों का जोश ठंडा नहीं हुआ और वो कभी तिरपाल के अंदर तो कभी तिरपाल के बाहर नाचते हुए दुल्हनिया लेने पहुंचे। वायरल वीडियो में आने-आगे बैंड बाजे पर दुल्हन हम ले जाएंगे गाना बज रहा है और बैंड के पीछे नाचते गाते हुए हुए बाराती तिरपाल ओढ़े चल रहे हैं। साथ ही दूल्हा भी है जो बारातियों के बीच भरी बरसात में अपनी शादी को एंजॉय कर रहा है।

देखें वीडियो-

वायरल हुआ वीडियो
बरसते पानी के बीच तिरपाल ओढ़े बारात के साथ जिस वक्त दूल्हा अपनी दुल्हनिया लेने के लिए बैंड बाजे के साथ जा रहा था उसी वक्त किसी शख्स ने तिरपाल ओढ़े बारात का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। बाद में इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और अब ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जाहिर है बरसात के मौसम में भी शादियों का मुहूर्त होने के कारण शादियां होती हैं और अब इस बारात से प्रेरणा लेकर और भी कुछ बारातें ऐसी नजर आ सकती हैं।

देखें वीडियो-

Story Loader