2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुंडे हेमंत यादव पर प्लाटों पर कब्जा का एक और केस दर्ज

देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था

less than 1 minute read
Google source verification
सहकारी संस्थाओं के रेकार्ड जांचते अफसर

सहकारी संस्थाओं के रेकार्ड जांचते अफसर

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो के कुख्यात गुंडे हेमंत यादव के खिलाफ खजराना थाना में प्लाटों पर कब्जे का एक और केस दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों में यह हेमंच के खिलाफ चौथा केस है। अब उसके खिलाफ केसों की संख्या करीब ३० पहुंच गई है। हालिया शिकायत देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था की है। संस्था की जमीन पर हेमंत यादव ने कब्जा करते हुए वैभव लक्ष्मीनगर नाम से अवैध कॉलोनी काट दी थी।

संस्था के सदस्यों के द्वारा बनाई गई श्री महालक्ष्मी नगर भूखंड विकास समिति की ओर से आवेदक अरुण पिता राजेंद्रनाथ सक्सेना निवासी 186 श्रीनगर एक्सटेंशन सहित अन्य लोगों ने शिकायत की थी कि, वे देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था के सदस्य हैं और उनके श्रीमहालक्ष्मीनगर कॉलोनी में प्लॉट हैं। लेकिन उनके प्लॉट्स की जमीन पर कब्जा कर वैभव लक्ष्मी नगर कॉलोनी विकसित कर कुछ लोगों ने प्लाट अन्य लोगों को बेच दिए हैं। पुलिस ने इस आवेदन की जांच में ये बात सामने आई की रामकृष्ण तिरोले पिता चुन्नीलाल तिरोले निवासी 307/3 मालवीय नगर, मनोज नागर, हेमंत यादव, राजेश राठौर, राकेश पांडे, दीनू चौहान, कमल सोलंकी व भरत रघुवंशी ने यहां पर अवैध कॉलोनी काटी है। इन लोगों ने यहां प्लाट्स का सौदा करने के साथ ही फर्जी तरीके से नोटरी कर प्लाट बेच दिए। पुलिस ने इस मामले में रामकृष्ण तिरोले पिता चुन्नीलाल तिरोले, मनोज नागर, हेमंत यादव, राजेश राठौर, राकेश पांडे, दीनू चौहान, कमल सोलंकी व भरत रघुवंशी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने, फर्जी दस्तावेज पेश करनने और उनका इस्तेमाल करने के साथ ही अन्य धाराओं में भी केस दर्ज किया है।