4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर की लेडी ‘सुल्तान’ टर्की में दिखाएंगी जौहर, बॉलीवुड में काम से किया इनकार

पिता भी रहे 8 बार मिस्टर एमपी- अपूर्वा के पिता बाबूलाला वैष्णव अपने जमाने के जाने-माने बॉडी बिल्डर रहे हैं। लगभग दस वर्षों तक बॉडी बिल्डिंग के कॅरियर में वे आठ बार मिस्टर एमपी के खिताब से नवाजे गए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Jul 10, 2016

apurwa

apurwa

इंदौर। तीन वर्ष पूर्व अपने दादाजी से प्रेरित होकर मल्हार आश्रम साई कुश्ती केंद्र पहुंची इंदौरी पहलवान अपूर्वा ने अपने प्रदर्शन से देश में तहलका मचा दिया। वेदप्रकाश से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली इस इंदौरी पहलवान ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर स्वर्णिम सफलताएं हासिल की।

इन्हीं सफलताओं को देखते हुए इस महिला पहलवान का चयन अब स्कूल वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन टर्की में 11 से 18 जुलाई तक होना है। इस स्पर्धा के लिए जीत के प्रति आश्वत दिल्ली जाने से पूर्व पत्रिका से खास चर्चा में अपूर्वा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तरीय इस प्रतियोगिता के लिए पिछले चार माह में उन्होंने मल्हार आश्रम में घंटों पसीना बहाया है।

पिता भी रहे 8 बार मिस्टर एमपी- अपूर्वा के पिता बाबूलाला वैष्णव अपने जमाने के जाने-माने बॉडी बिल्डर रहे हैं। लगभग दस वर्षों तक बॉडी बिल्डिंग के कॅरियर में वे आठ बार मिस्टर एमपी के खिताब से नवाजे गए।

बालीवुड से भी ऑफर- अपूर्वा की सफलता को देखते हुए उन्हें सलमान खान द्वारा निर्मित सुल्तान और आमिर खान की दंगल फिल्म के लिए काम करने का आफर मिल चुका है। कुश्ती में कॅरियर बनाने का सपना देखने वाली इस प्रतिभावान पहलवान ने दोनों फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा दिए।