4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: पुलिस केस से बचने के लिए महिला की कानपुर में हत्या, बुलंदशहर में फेंका शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Kanpur Murder case: कानपुर के बर्रा में 21 वर्षीय युवती की अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Kanpur news

युवती की हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

Kanpur Murder Case: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की अपहरण करके हत्या की सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला का शव बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। मामले के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 21 मई को युवती का अपहरण कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका और मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम के बीच पिछले कुछ महीनों से जान-पहचान और संपर्क था, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गया था। मृतका द्वारा आरोपी पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। इसी बीच 19 मई 2026 को युवती ने देवकांत उत्तम के खिलाफ उन्नाव कोतवाली में बलात्कार और शोषण का प्रार्थना पत्र भी दिया था। आरोप है कि इसी कार्रवाई से बचने और मामले को दबाने के लिए देवकांत ने युवती को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

दोस्त के साथ रची हत्या की साजिश

योजना के तहत 21 मई को आरोपी देवकांत ने अपने एम्बुलेंस चालक विवेक पटेल की मदद ली। विवेक से फोन करवाकर युवती को बर्रा बाईपास बुलाया गया। इसके बाद सफेद स्कॉर्पियो में उसे बैठाकर सुनसान स्थान की ओर ले जाया गया, जहां रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

शव ठिकाने लगाने की साजिश और गिरफ्तारी

हत्या के बाद देवकांत उन्नाव चला गया और उसने अपने गार्ड अजीत सिंह तथा विवेक पटेल को शव को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी दी। दोनों ने शव को उन्नाव से बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र तक गंगा एक्सप्रेस-वे मार्ग से ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए मृतका के कपड़े भी नहर में फेंक दिए गए था।

मृतका के परिजनों की तहरीर पर बर्रा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शव बरामद कर शिनाख्त कराई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सफेद स्कॉर्पियो और रस्सी भी बरामद कर ली है। मामले की आगे जांच जारी है।

क्या बोले पुलिस उपायुक्त दक्षिण?

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने बताया कि थाना बर्रा पुलिस द्वारा 21 वर्षीय युवती के अपहरण व हत्या के प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन एवं हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।