21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Kanpur News: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, लगी भीषण आग दो युवकों की दर्दनाक मौत

Kanpur Car Fire Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के डेरापुर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Kanpur News, UP News in Hindi, Kanpur Dehat Accident, CNG Car Fire, Road Accident in UP, Kanpur Dehat Accident, कानपुर न्युज, यूपी न्युज

कानपुर देहात में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई (फोटो- पत्रिका)

Kanpur Dehat Road Accident: कानपुर देहात जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां डेरापुर इलाके के मुंगिसापुर के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत भयानक आग लग गई और उसमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग में बुरी तरह झुलस जाने के कारण शवों को पहचानना भी मुश्किल हो गया था।

ऑटो पार्ट्स लेकर दिल्ली से लौट रहे थे युवक

जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर के बर्रा इलाके के रहने वाले 23 वर्षीय ओम शुक्ला अपनी कार और बाइक मेंटेनेंस की दुकान चलाते थे। वह अपने साथी और ड्राइवर 40 वर्षीय गुरप्रीत ढिल्लों के साथ दिल्ली से ऑटो पार्ट्स खरीदने गए थे। रविवार देर रात करीब 1 बजे जब वे वापस लौट रहे थे तभी मुंगीसापुर के पास उनकी तेज रफ्तार फॉक्सवैगन वेंटो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

बाढपुरा मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

रविवार देर रात करीब 1:00 बजे जब उनकी कार डेरापुर क्षेत्र में बाढपुरा मोड़ के पास पहुंची तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार से करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। टक्कर के तुरंत बाद ही कार के के सीएनजी टैंक में ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भंयकर थी कि दोनों युवकों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया।

कार के अंदर ही जिंदा जल गए दोनों युवक

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डेरापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब कार की तलाशी ली गई तो अंदर दोनों युवकों के शव पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुके थे। शव पूरी तरह से जलने के कारण उनकी पहचान करने में भी काफी परेशानी हुई। पुलिस ने जले हुए शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

झपकी आने की आशंका, पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि काफी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह मृतकों की सही पहचान हो सकी है। डेरापुर थाने के इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि रात के समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस को मौके से एक जला हुआ पहचान पत्र मिला जिसके जरिए मृतकों की पहचान हो सकी। हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर गुरप्रीत के परिवार में पत्नी पिंकी और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।