2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए १५ जनवरी तक हो सकेंगे आवेदन

बीए, बीकॉम और बीएससी में २ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने की उम्मीद  

less than 1 minute read
Google source verification
मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए १५ जनवरी तक हो सकेंगे आवेदन

मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए १५ जनवरी तक हो सकेंगे आवेदन

इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेजों के जरिए नियमित छात्रों के परीक्षा फॉर्म जमा कराए जा रहे है। प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर शामिल होने वालों के लिए भी लिंक खुल गई है। ये छात्र १५ जनवरी तक आवेदन कर सकते है। २२ जनवरी तक १०० रुपए लेट फीस और २८ जनवरी तक ७५० रुपए लेट फीस लगेगी।

सेमेस्टर सिस्टम खत्म होने के बाद यूनिवर्सिटी पहली बार यूजी में पहले से तीसरे साल की परीक्षाएं एक साथ कराने जा रही है। वे छात्र जिनका सेमेस्टर अधूरा रह गया अब उन्हें भी कोर्स पूरा करने के लिए वार्षिक परीक्षा देना होगी। यूनिवर्सिटी की कोशिश है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में परीक्षा शुरू कर दी जाएं। इस बार इन परीक्षाओं में २ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। परीक्षा विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार प्रज्वल खरे ने बताया, परीक्षा से पहले कॉलेजों में प्रैक्टिकल भी होंगे। इसके लिए भी समय-सीमा निर्धारित की गई है। २५ मार्च तक कॉलेजों को प्रैक्टिकल निपटाकर अंक यूनिवर्सिटी भिजवाना है।