scriptआटा-मैदा, रवा और जीरा हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े रेट | Atta rava and cumin become expensive, know how much the rate increased | Patrika News
इंदौर

आटा-मैदा, रवा और जीरा हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े रेट

जानिए कितने बढ़े रेट …..

इंदौरJul 06, 2022 / 04:21 pm

Ashtha Awasthi

1172114-atta-maida.jpg

Atta-maida

इंदौर। किराना बाजार में आटा-मैदा और रवा के भाव में तेजी रही। जीरे में निर्यात मांग अच्छी रहने से भाव 5 रुपए किलो तेज रहे। तरबूज मगज में अच्छी खरीदी रही। तिल्ली बढ़कर 130 से 150 रुपए किलो बिकी। बाजार में शकर की 4 तथा नारियल की 5 गाड़ी आवक हुई। अरसीकेरे में खोपरा गोला का टेंडर घटकर 138.40 रुपए गया। घरेलू बाजरा में खोपरा गोला नरम रहा।

शकर एस 3540 से 3600, शकर एम सुपर 3625 से 3650, एम शकर 3750 से 3775, गुड़ भेली 3300, कटोरा 3600, लड्ड़ू 3800, सिंघाड़ा बड़ा 250 से 275, छोटा 160 से 165, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो) 6350, सच्चासाबु एगमार्क आधा किलो 6420, लूज (25 किलो) में 5870 प्रति क्विंटल। खोपरा गोला बाक्स में 168 से 190, खोपरा बूरा 1950 से 3300 रुपए।

आटा-मैदा : आटा चक्की 1300, रवा कट्टे में 1360, मैदा 1340, चना बेसन 3200 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।

मसाले : कालीमिर्च 525 से 530, मिनिमटर 540 से 545, मटरदाना 560 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 245 से 255, ऊंझा 250 से 260, बेस्ट 280 से 295, सौंफ मोटी 120 से 135, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, बेस्ट 550, बाद्यान फूल 690 से 780, शाहजीरा खर 310 से 320, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 285 से 290, नागकेसर 625 से 660, सौंठ 165 से 280 रुपए।

चना 4825 रुपए बिका

अच्छी बारिश होने के कारण व्यापारी मनोवृति में आया बदलाव से चने के भाव में सुधार देखा गया, हालांकि अभी भी चना समर्थन मूल्य 5230 से काफी नीचे ही बिक रहा है। बाजारों में बेसन की खरीदी कमजोर है और दाल मिलें भी जरुरत पूर्ति है चने की खरीदी कर रही है। मसूर दाल, मूंग मोगर दाल और उड़द दाल के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

दलहन- चना 4800 से 4825, विशाल 4500 से 4725, मसूर 6950 से 7000, मूंग 5800 से 6000, तुवर सफेद नई 6400 से 6600, कर्नाटक 6500 से 6650, निमाड़ी 5300 से 6150, उड़द 6800 से 7200, नया गर्मी का उड़द 6900 से 7000 रुपए क्विंटल।

दालें- चना दाल 5800 से 6300, मसूर दाल बोल्ड 8100 से 8200, बेस्ट तुवर दाल 8500 से 8700, नई बेस्ट 9000 से 9700, मूंग दाल बोल्ड 7600 से 7700, मूंग मोगर बोल्ड 8600 से 8700, उड़द दाल बोल्ड 9000 से 9100 रुपए।

देवास मंडी

गेहूं-1900-2480, सोयाबीन-3500-6221, डॉलर चना-5100-9480, चना-4000-4820, मक्का-2100-2587, ज्वार-1700-1771, राई-5800-6330, मसूर-5600-6211, करंज-3000-4030, मूंग-5000-5680, अमचुर-3900-5000 रुपए।

इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 280 रुपए किलो। रतलाम मावा: सफेद (बर्फी) 270, पीला 260 रुपए प्रति किलो।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c8tk3

Home / Indore / आटा-मैदा, रवा और जीरा हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े रेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो