8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : इंदौर के तुकोगंज थाने पर हुई गाडिय़ों की निलामी, अब इन थानों की है बारी

शुक्रवार को तुकोगंज थाने में हुई गाडिय़ों की निलामी अब तक एमजी रोड, गांधी नगर और ग्वालटोली थाने पर हो चुकी है निलामी

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Dec 27, 2019

VIDEO : इंदौर के तुकोगंज थाने पर हुई गाडिय़ों की निलामी, अब इन थानों की है बारी

VIDEO : इंदौर के तुकोगंज थाने पर हुई गाडिय़ों की निलामी, अब इन थानों की है बारी

इंदौर. पुलिस थानों पर सालों से $खड़ी गाडिय़ों की निलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमजी रोड और गांधी नगर, पलासिया, हीरा नगर और छोटी ग्वालटोली थाने के बाद शुक्रवार को तुकोगंज थाने में गाडिय़ों की निलामी की प्रक्रिया हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अब संयोगितागंज, मल्हारंगज थाना, एरोड्रम, महू नाका, अन्नपूर्णा, तेजाजी नगर, खजराना सहित अन्य कई थानों में वाहनों की निलामी होना बाकि है।

दरअसल ज्यादातर मामलों के निपट जाने के बाद आरोपियों ने अपनी गाडिय़ां थाने से नहीं छुड़वाई थी और अब इन गाडिय़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। थानों पर इन गाडिय़ों को रखने की जगह तक नहीं है। थानों पर खड़ी इन गाडिय़ों में से ज्यादातर गाडिय़ां अवैध कारोबार करने वालों से पकड़ाई थीं जिन्होंने गाड़ी पर अपना दावा ही नहीं किया। तस्करी, चोरी, डकैती सहित अन्य अपराधों में आरोपितों से जब्त वाहन ले जाए नहीं जा रहे। ऐसे में लंबे समय से अधिकारी इन वाहनों को निलाम करने की तैयारी कर रहे थे। एसडीएम जूनी इंदौर के आदेश के बाद सभी थानों पर वाहनों की जब्ती शुरू हो चुकी है जिसकी प्रक्रिया तहसीलदार की निगरानी में की जा रही है।

एमजी रोड थाने पर ज्यादा परेशानी
जब्ती में मिली इन गाडिय़ों के इकट्ठा होने से एमजी रोड थाने पर सबसे ज्यादा सबसे बनी रहती है। यह चलता-फिरता रोड और थाना भी मुख्य चौराहे पर ही है जिसके चलते थाने के बाहर छोटे से एरिया में ही गाडिय़ां खड़ी हुई है ऐसे में गाडिय़ों की बढ़ती संख्या से थाने पर आने वाले लोगों को भी अपने वाहन खड़े करने में समस्या होती है। जब्ती के वाहनों को भी जगह नहीं होने के चलते रोड पर ही खड़े करना पड़ता है। गांधी नगर थाने पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहती है इसलिए गाडिय़ों की निलामी की शुरुआत एमजी रोड और गांधी नगर थाने से की गई थी।