13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर गले पर लगाई बंदूक और चला दी गोली, चीखती रह गई युवती

परदेशीपुरा क्षेत्र में बीएएलएलबी छात्र द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jul 22, 2019

indore

गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर गले पर लगाई बंदूक और चला दी गोली, चीखती रह गई युवती

इंदौर. परदेशीपुरा क्षेत्र में बीएएलएलबी छात्र द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्र का फोन पर गर्लफ्रेंड से से विवाद हुआ। इसके बाद उसने गुस्से में अपने दादा की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक की नली गले पर लगाई फिर युवती को वीडियो कॉल किया। छात्र ने खुद को गोली मारने की बात कही तो युवती ने परिजन को फोन कर घटना बताई। परिजन जब तक उसके पास पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

must read : देह व्यापार का अड्डा पकड़ा, सात युवकों के साथ मिलीं आठ कॉलगर्ल, दो-दो हजार में होता था सौदा

क्लर्क कॉलोनी निवासी नयन (20) पिता राजेश मौर्य ने शनिवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बीएएलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। मेघदूत गार्डन के पास वह सेंडविच का ठेला लगाता था। परिवार में दादा, मां, पिता, भाई आयुष व अंकित हैं। दादा व पिता प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करते हैं। नयन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो-तीन दिन से उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

must read : किशोरी को फिल्म दिखाकर किया बलात्कार, फिर जिस-जिस को पता चला उसने बनाया हवस का शिकार

दादाजी की सेवा की और फिर कमरे में आ गया

शनिवार सुबह से ही दोनों का फोन पर विवाद होने लगा। रात में आने के बाद वह दादा के पास बैठा। उनका कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। उनकी मालिश करने के बाद नयन उनसे पुरानी बाते करने लगा। बाद में अपने कमरे में चला गया। रात में उससे विवाद के बाद युवती को वीडियो कॉल किया। उसने बताया कि गले पर बंदूक लगा रखी है। वह गोली मारकर आत्महत्या करने वाला है। यह देख युवती घबरा गई। उसने नयन की मां रीता को फोन कर घटना की जानकारी दी। उस समय मां-पिता घर की छत पर थे। वे भागकर नीचे आए तब तक कमरे से गोली चलने की आवाज आ गई। कमरे का दरवाजा बंद था। खिडक़ी से अंदर देखा तो नयन खून से लतपथ पड़ा था। दरवाजा तोडक़र उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत बॉम्बे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

must read : बच्चों ने बस से देखा तो खून से लथपथ पड़ी थी उनकी मैडम, खड़े-खड़े तमाशा देख रहे थे लोग

प्रेम-प्रसंग का मामला

टीआई विनोद दीक्षित ने बताया कि युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजन ने बताया कि उनका किसी बात पर विवाद चल रहा था। एफएसएल टीम ने रविवार को घर की जांच की, जिस १२ बोर की बंदूक से नयन ने खुद को गोली मारी, वह उसके दादा की लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस ने उसे जब्त किया है। एक गोली बंदूक में फंसी हुई थी।