
Bageshwar Dham : इंदौर के कनकेश्वरी मेला ग्राउंड पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इस कथा में एक लाख वर्ग फीट में तीन पंडाल श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था की गई है। आयोजक अक्षत रामचंद्र चौधरी और विधायक रमेश मेंदोला के अनुसार रोज शाम 4 बजे से कथा शुरु हो रही है।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कनकेश्वरी देवी गरबा परिसर पर आयोजित 7 दिनी श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कहा कि जीवन में संकीर्तन करने से मन की शुद्धि होती है। सुख धन और साधनों से नहीं मिलता है। सुख भगवान के भजनों से प्राप्त होता है। इसलिए भगवान के भजन जरूर करना चाहिए। सुखी रहने का सर्वोत्तम उपाय ही भगवान का भजन है। विधायक रमेश मेंदोला ने बताया, कथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। तीनों पंडाल भक्तों से खचाखच भर गए। पंडाल के बाहर खड़े होकर भी भक्तों ने कथा सुनी। आयोजन में डॉक्टरों की टीम द्वारा नि:शुल्क चेकअप किया जा रहा है।
पं. शास्त्री ने कहा, धन से कोई सुखी नहीं होता है। क्षमावान बनना चाहिए। कोई आपका बुरा भी कर दें तो उसको क्षमा कर देना चाहिए। कभी किसी से बदला नहीं लेना चाहिए। व्यक्ति को सरल विनम्र रहना चाहिए। हमेशा संतोष रखना चाहिए। सूर्योदय के पहले जागना चाहिए और मेहनत करके लक्ष्य की प्राप्ति की और अग्रसर होना चाहिए। इंदौर जैसी भक्ति कही नहीं है।
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम हर कोई अपना पर्चा बनावाना चाहता है। यही कारण है कि यहां लाखों की संख्या में भक्त अपने पर्चा बनने की आश लेकर पहुंचते हैं। आयोजकों की माने तो बागेश्वर धाम सरकार का 2 मई को दिव्य दरबार भी लगेगा, जिसमें दु:खी पीड़ित व्यक्तियों की अर्जी भी लगेगी। अगर आप भी अपना पर्चा बनवाना चाहते हैं तो दिव्य दरबार में जा सकते हैं। इस कार्यक्रम और ट्रेफिक को संभालने के लिए पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Published on:
02 May 2024 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
