
दूल्हे की बहन का जेवर भरा बैग ले गई ब्यूटी पार्लर संचालिका, रात 3 बजे पति ने जमकर पीटा तो माफी मांगकर लौटाए
इंदौर. शादी के माहौल में महिलाओं का मेकअप करने आई एक ब्यूटी पार्लर संचालिका दूल्हे की बहन का जेवर भरा बैग चुरा ले गई। शोरशराबे में वो अनजान बनकर ढूंढऩे में मदद करती रही। परिजन ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो उनके होश उड़ गए। रात ३ बजे उसके घर पहुंचकर वीडियो दिखाया तभी भी मानने को तैयार नहीं थी। अंत में महिला के पति ने उसकी जमकर पिटाई लगाई तो उसने चोरी कबूली और जेवर वापस किए। महिला के पति के कहने पर परिजन ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई।
घटना बुधवार रात को तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित नाथ मंदिर रोड पंजाब अरोड़ वंशिय धर्मशाला की है। कुम्हारखाड़ी क्षेत्र निवासी राजेश शुक्ला का कहना है कि उनके भानजे की शादी का समारोह यहां था। मेकअप के लिए स्कीम- 51 की ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी सहकर्मी को बुलवाया था। बुधवार को दूल्हे की बहन शुभांगी पति सौरभ शुक्ला निवासी रतलाम का जन्मदिन भी था। सभी ने तल मंजिल स्थित हॉल में केक काटा। इससे पहले शुभांगी ने पहली मंजिल स्थित रूम में जेवर भरा बैग रख दिया। मौका देखकर महिला ने अपनी सहकर्मी के साथ गई और बैग चुरा लिया। थोड़ी देर बाद हल्ला मचने पर वह भी खोजबीन में मदद करने का नाटक करने लगी। रात को मौका पाकर बैग कपड़ों में छिपाकर ले गई।
पति ने पीटा तो लाकर दे दिए जेवर
बैग चुराने वाली महिला दूल्हे के परिजन को बार-बार फोन लगाकर पूछती रही ताकि उस पर कोई शक न हो। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिजन ने डायल 100 को कॉल किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि आप रिपोर्ट दर्ज करवा दो, पुलिस माल ले आएगी। परिजनों ने सज्जनता दिखाते हुए रात में महिला के घर गए। वहां उसकी बीमार सास और बच्चा व पति मिला। महिला ने शुरुआत में चोरी ने इनकार किया तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने फुटेज दिखाए। इस पर महिला के पति ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद महिला ने हाथ जोडक़र माफी मांगी और घर में से जेवर निकालकर दे दिए।
Published on:
06 Feb 2020 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
