इस एप के जरिए सलमान खान के बारे में हम सारी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। सलमान की सोशल लाइफ, अपकमिंग मूवीज, करंट फोटोज, पुराने यादें, अर्ली लाइफ जैसी कई जानकारियां इस एप में एक क्लिक पर हासिल की जा सकती हैं। सलमान खान से जुड़ने के लिए प्रमुख सोशल प्लेटफॉर्म इस एप में उपलब्ध कराए गए हैं। जैसे कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि। इसके अलावा बीइंग इन टच ऑप्शन के जरिए वॉल देखी जा सकती हैं। जिसमें सलमान खान के लेटेस्ट अपडेट्स दिखाई देंगे। इसमें वीडियो, फोटोज, चर्चित खबरें आदि शो हो रही हैं।