
रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, पूर्णिमा तिथि में बंधेगी राखी, ये हैं शुभ मुहूर्त
इंदौर. हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन पड़ रहा है। खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल के अनुसार कई साल बाद इस बार राखी पर भद्राकाल का साया नहीं रहेगा। इसलिए इस बार राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर बहनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
गुरुवार के दिन रक्षाबंधन पडऩे से बेहद शुभ संयोग भी बन रहा है।बुधवार सुबह से गुरुवार शाम तक रहेगी श्रवण नक्षत् ज्योतिषाचार्य अग्रवाल के अनुसार इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि मे मनाया जाएगा। 14 अगस्त बुधवार दोपहर 3.46 बजे से पूर्णिमा तिथि लगेगी, जो दूसरे दिन 15 अगस्त गुरुवार शाम 5.58 बजे तक रहेगी।
इस वर्ष भद्रा 14 अगस्त बुधवार दोपहर 3.45 बजे से देर रात 4.51 बजे तक ही रहेगी। रक्षाबंधन के लिए शुभ श्रवण नक्षत्र भी 14 अगस्त की सुबह 5.19 बजे से दूसरे दिन यानी 15 अगस्त की सुबह 8.01 बजे तक रहेगा। 14 अगस्त को सुबह 11.14 बजे सौभाग्य योग लगेगा, जो दूसरे दिन 15 अगस्त को सुबह 11.59 बजे तक रहेगा। अत: इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 15 अगस्त को भद्रा रहित श्रावणी पूर्णिमा तिथि में मनाया जाना शास्त्र सम्मत रहेगा।
Published on:
11 Aug 2019, 1:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.