
सिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी एक बार फिर इंदौर में कथा करने आ रहीं
देश की प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी एक बार फिर इंदौर में कथा करने आ रहीं हैं। उनकी कथा एयरपोर्ट रोड पर दलाल बाग में आयोजित की गई है जिसकी तेजी से तैयारियां चल रहीं हैं। जया किशोरी यहां भागवत कथा सुनाएंगी जोकि 10 अक्टूबर से शुरु होगी। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम के संबंध में खुद जया किशोरी ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी किया है।
कथा वाचिका जया किशोरी देश दुनिया में विख्यात हैं। देश की बड़ी कथा वाचिका के साथ ही वे एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। टीवी पर उनके कार्यक्रम लगातार प्रसारित होते हैं और वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। वे देशभर में कार्यक्रम देती हैं और यहां तक कि विदेश में भी कई जगहों पर कथा करने जाती हैं।
देश की कथा वाचिकाओं में जया किशोरी सबसे चर्चित चेहरा हैं। यही कारण है कि उनकी कथा के लिए इंदौर में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। यू ट्यूब पर जया किशोरी के वीडियो करोड़ों लोग देखते हैं। उनके यू ट्यूब के ऑफिसियल चैनल पर 2.23 मिलियन फॉलोअर हैं। जया किशोरी फेसबुक पर भी सक्रिय रहती हैं और यहां उनके 8.9 मिलियन फॉलोअर हैं।
यू ट्यूब और फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या को देखते हुए इंदौर में उनकी कथा के लिए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। इंदौर के विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित की जा रही जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की तैयारी तेजी से चल रही है।
शुक्ला ने बताया कि जया किशोरी की कथा 10 अक्टूबर से शुरु होकर 16 अक्टूबर तक चलेगी। कथा का आयोजन दलालबाग में होगा। स्थानीय जनता हमेशा जिस तरह से मेरे आयोजनों में सहभागिता करती है, इस बार उससे ज्यादा उत्साहित है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों से नागरिक उनकी कथा श्रवण करने पहुंचने वाले हैं।
कथावाचक जया किशोरी ने खुद इस कार्यक्रम के संबंध में एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि इंदौर में 10 से 16 अक्टूबर तक उनकी कथा आयोजित की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की।
Published on:
03 Oct 2023 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
