
patrika
इंदौर. भारत जोड़ो यात्रा का इंदौर शहर में पहला लंच ब्रेक करीब पूरा हो गया है। तीन घंटे के ब्रेक के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। उनका कंटेनर सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर माहौल को गर्मा रहे हैं। कुछ ही देर के बाद भारत जोउ़ो यात्रा इंदौर में लंच के बाद शुरू हो जाएगी। वहीं, पुलिस ने भी एयू सिनेमा चौराहा से चोइथराम चौराहा तक गश्त तेज कर दी है। यात्रा निकलने की शुरुआत के साथ ही चोइथराम चौराहा पर वाहनों को भी रोक दिया जाएगा।
चोइथराम से पलसीकर तक यात्रा पर रहेगी नजर
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, चोइथराम से पलसीकर चौराहा तक यात्रा लगातार चलेगी। पलसीकर पर राहुल गांधी कुछ लोगों से चर्चा कर सकते है। इसके पूर्व माणिकबाग ब्रिज, से हाकर यात्रा आगे बढ़ेगी। कलेक्टर कार्यालय के समीप से होते हुए मोती तबेला, हरसिद्धी, मच्छी बाजार चौराहा, यशवंत चौक से राजबाड़ा तक आएगी। राजबाड़ा में आम सभा के बाद चिमनबाग में कार्यक्रम प्रस्तावित है। राजबाड़ा में राहुल गांधी की सभा से पूर्व स्पेशल फोर्स का दस्ता भी पहुंच गया है, 4.30 तक राजबाड़ा पर आवाजाही बंद कर दी जाएगी।
बड़े नेताओं ने राजबाड़ा का निरीक्षण किया
लंच के बाद यात्रा की शुरुआत से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अपनी टीम के साथ राजबाड़ा का निरीक्षण कर चुके है। राहुल गांधी इसी स्थल पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करने वाले है। इसके बाद यात्रा शहर के चिमनबाग मैदान की ओर जाएगी। चिमनबाग में ही यात्रा का ठहराव होना है और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Published on:
27 Nov 2022 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
