20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : आज सुबह आदिवासी नृत्य के साथ सांवेर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

उज्जैन में होगी बड़ी आमसभा, महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

2 min read
Google source verification
Indore News : आज सुबह आदिवासी नृत्य के साथ सांवेर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

Indore News : आज सुबह आदिवासी नृत्य के साथ सांवेर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

इंदौर. भारत जोड़ो पदयात्रा का आज सुबह सांवेर से श्रीगणेश हुआ। आदिवासी नृत्य के साथ शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों सहित ग्रामीण जुटे। यहां अच्छी भीड़ जुटी, जिसने राहुल गांधी की अगवानी करने के साथ स्वागत भी किया। सांवेर से निकली यात्रा आज उज्जैन पहुंचेगी। यहां पर बड़ी आमसभा होगी और राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज सांतवां दिन है। कल इंदौर शहर से सांवेर पहुंची यात्रा रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह 6 बजे आदिवासियों के नृत्य के साथ शुरू हुई। इसके पहले यात्रा समन्वयक रीना सेतिया बौरासी ने आदिवासी कलाकारों को राहुल से मिलवाया। राहुल ने कलाकारों से बातचीत करते हुए उनके नृत्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद यात्रा सांवेर से महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुई।

सुबह 6 बजे जब यह यात्रा शुरू हुई, उस समय ठंड भी अपना असर दिखा रही थी। सडक़ पर वाहनों की आवाजाही नहीं के बराबर थी। ऐसे में सांवेर नगर से उज्जैन की सीमा तक रास्ते में आने वाले हर गांव के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सडक़ के दोनों किनारों पर खड़े होकर भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दे रहे थे। इतनी सुबह सडक़ पर कांग्रेसियों के साथ ग्रामीणों की इतनी अच्छी उपस्थिति को देखकर राहुल भी अभिभूत हो गए।

संग-संग चलीं रीना

पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और यात्रा समन्वयक रीना के नेतृत्व में सांवेर के गांव-गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर आकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। सांवेर से रवाना होने के बाद इस यात्रा ने आज सुबह ही उज्जैन जिले में प्रवेश कर लिया। यात्रा में उज्जैन की सीमा तक रीना भी राहुल के साथ पैदल-पैदल चल रही थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक दिग्विजय सिंह सहित यात्रा में चल रहे प्रमुख नेताओं ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण जनों द्वारा की गई सहभागिता की सराहना की।

रात्रि विश्राम होगा उज्जैन में

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को सांवेर से चलकर उज्जैन जिले में पहुंच गई है। यात्रा का यथार्थ फ्यूचरिस्टिक एकेडमी निनोरा में विश्राम है। दोपहर में यात्रा दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में दर्शन करे के बाद आगे बढ़ेगी और शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को उज्जैन में 4.45 बजे सामाजिक न्याय परिसर में जनसभा का आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर के कांग्रेस नेता सहित आम जन बड़ी संख्या में जुटेंगे। यात्रा का विश्राम भी उज्जैन में होगा।