
School Timing Changed: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव हुआ है। कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को इसके संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी स्कूल अब दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने कक्षा नर्सरी से आठवीं तक संचालित होने वाले सभी सीबीएसई, एमपी बोर्ड, सरकारी, निजी और सभी अनुदान प्राप्त स्कूलों को कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों को 12 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
साथ ही कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि स्कूलों में मूल्यांकन का काम पहले की तरह ही चलता रहेगा। वह काम प्रभावित नहीं होगा। बता दें कि, प्रदेश में 30 अप्रैल तक ही स्कूल खुले रहेंगे। इसके गर्मी की छुट्टियां शुरु हो जाएंगी।
Published on:
19 Apr 2025 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
