
satyanarayan sattan
इंदौर. ब्राह्मण और बनियों के खिलाफ दिए गए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव के बयान पर भाजपा में ही उनके खिलाफ स्वर उठने लगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यनारायण सत्तन ने उनके बयान के खिलाफ अपनी लिखी एक कविता मुरली की धुनसोशल मीडिया पर जारी की है। इस कविता में सत्तन ने राव पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि ब्राह्मण अटल बिहारी वाजपेयी ने ही भाजपा को खड़ा किया था। वहीं भाजपा के आदर्श पंडित दिनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भी ब्राह्मण थे। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में पार्टी को मिली हार का जिम्मेदार ठहराने के साथ ही राव पर तंज कसा है कि मोदी की गोदी में बैठकर वे राष्ट्रीय महासचिव बनने वाले राव ने भाजपा को जनता ने जो सम्मान दिया था, उस मान को भी मिट्टी में मिला दिया।
Published on:
09 Nov 2021 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
