26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब वक्फ बिल पर मुस्लिम महिलाओं से बात करेगी भाजपा सरकार

Waqf Bill : वक्फ बिल को लेकर भाजपा अब मुस्लिम महिलाओं के बीच जाएगी। इसे लेकर इंदौर में 27 को बड़ा समेलन होने जा रहा है, जिसमें भीड़ जुटाने की जिमेदारी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं को दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 24 Apr 2025, 9:23 AM IST

Waqf bill

Waqf bill

Waqf Bill : वक्फ बिल को लेकर भाजपा अब मुस्लिम महिलाओं के बीच जाएगी। इसे लेकर इंदौर में 27 को बड़ा समेलन होने जा रहा है, जिसमें भीड़ जुटाने की जिमेदारी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं को दी है। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व वक्फ बोर्ड(Waqf Board) अध्यक्ष सनव्वर पटेल रहेंगे तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) के आने की भी संभावनाएं हैं।

ये भी पढें - एमपी में आदिवासियों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा!

इन्हें मिली जिम्मेदारी

अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंगलवार को बैठक बुलाई, जिसमें पार्षद उस्मान पटेल, नासिर शाह, सद्दाम पठान, रेहान शेख, शेख असलम, फारूक राइन व महफूज पठान सहित 45 अल्पसंयक नेता मौजूद थे। दस मोर्चा नेता की जिम्मेदारी नगर भाजपा के पदाधिकारी को दी है। इधर, प्रत्येक मुस्लिम नेता को 20-20 महिलाओं और वक्फ बोर्ड, हज कमेटी, अल्पसंख्यक मोर्चा के बड़े ओहदे पर बैठे नेताओं को 100 से 500 महिलाओं को लाने का कहा है।

ये भी पढें - BJP सांसद ने कहा- वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वाले चच्चा-मम्मा जाएंगे जेल

मेहनत को देखकर दिया जाएगा पद

देखा जाए तो महिलाओं का समेलन अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं की अग्नि परीक्षा है। समाज में किसका वजूद है उसके आधार पर ही आने वाले दिनों में नियुक्तियां होंगी। पूरे आयोजन की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी ताकि स्थिति स्पष्ट रहे। कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले नेताओं को हाशिए पर रखा जाएगा। नेता समर्थकों को भीड़ जुटाने के काम पर लगा रहे हैं।