
इंदौर. मध्य प्रदेश में उपचुनाव बीते दो दिन भी नहीं हुए कि भाजपा नेता पुत्र ने शहर में जमकर हर्ष फायरिंग की। अब दनादन गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सत्तधारी दल के नेतापुत्र का जन्मदिन था उसी के लिये एक गार्डन में पार्टी आयोजित की गई थी। इसी पार्टी में नेतापुत्र ने दनादन एक के बाद एक दो फायर कर दिये। पार्टी में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जिससे वीडियो वायरल हो गया।
एक के बाद एक दो फायर किये
वीडियो में दिख रहा युवक भाजपा नेता गोलू शुक्ला का बेटा यश शुक्ला बताया जा रहा है। उसने ही दो दिन पहले अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी वीडियो में एक व्यक्ति उसे बंदूक देता है। जिसके बाद यश बंदूक से लगातार फायर कर देता है। फायरिंग के बाद वह युवक बंदूक वापस ले लेता है। इस पार्टी के बारे में लोग कुछ भी आपत्तिजनक होने की बात कर रहे हैं।
नेताओं को पसंद है हर्ष फायरिंग
इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में यह पहली घटना नहीं है जब किसी नेता पुत्र ने फायरिंग की हो। अस्कर इस तरह के वाकये ,सामने आते रहते हैं। इंदौर में ही इससे पहले कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग की गई थी। तब फायरिंग उनके गार्ड ने की थी। हालांकि पूरे प्रदेश में सरकार ने हर्ष फायिरंग पर रोक लगा रखी है। इस तरह की फायरिंग में हर साल प्रदेश में कई जान चली जाती है पर जब सैया कोतवाल तो जर काहे का । राजनीति से जुड़े लोग अपनी खुशी जताने के लिये हर्ष फायरिंग करते नजर आते हैं।
Published on:
13 Nov 2020 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
