15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका, राहुल, कमलनाथ को भाजपा विधायक ने धड़ाधड़ किए ट्वीट, बोले- आपने मां अहिल्या का किया अपमान

प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद इंदौर लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला ने उन पर करारा वार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

May 15, 2019

congress

प्रियंका, राहुल, कमलनाथ को भाजपा विधायक ने धड़ाधड़ किए ट्वीट, बोले- आपने मां अहिल्या का किया अपमान

इंदौर. प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद इंदौर लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला ने उन पर करारा वार किया। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर प्रियंका के साथ राहुल गांधी, कमल नाथ पर भी निशाना साधा। देखिए क्या कहा विधायक ने-

- पहला ट्वीट प्रियंका को, 'प्रियंकाजी इंदौर देवी अहिल्याबाई की पुण्यभूमि है। आप राजबाड़ा पर इंदौर के लोगों को उपदेश देती रहीं, लेकिन आपको लोकमाता देवी अहिल्याबाई को पुष्पमाला अर्पित करने की फुर्सत नहीं मिली। आपने देवी अहिल्याबाई का अपमान किया है। लोकमाता का अपमान इंदौर की जनता सहन नहीं करेगी।'

- दूसरा ट्वीट राहुल गांधी को, 'लोकमाता अहिल्याबाई का अपमान गांधी परिवार के लिए कोई नई बात नही है। पिछली बार राहुल इंदौर में रोड शो करने आए थे। उन्हें छप्पन जाकर छोले भटूरे खाने की फुर्सत मिल गई पर लोकमाता की प्रतिमा पर सिर झुकाने की नहीं मिली। राहुलजी लोकमाता के इस अपमान का बदला प्रकृति खुद आपसे लेगी।'

- तीसरा ट्वीट फिर राहुल को, 'राहुलजी पुण्य श्लोका देवी अहिल्या बाई मालवा के लोगों के लिए देवत्व का प्रतीक है। आस्था का केंद्र है,आराध्य है। उनकी अनदेखी और अपमान का बदला प्रकृति, परमेश्वर और जनता खुद लेगी।'

- चौथा ट्वीट सीएम कमल नाथ को, 'कांग्रेस देवी अहिल्या का अपमान करती है और कमल नाथ सरकार उनके वंशजों का। बीजेपी ने उनके वंशज धनगर समाज की 12 उपजातियों को विमुक्त, घुमंतू व अद्र्धघुमंतू जनजाति में शामिल कर गजट नोटिफिकेशन कर दिया था, पर कांग्रेस सरकार ने आते ही ये अधिकार छीन लिया।'

- पांचवा ट्वीट नाथ को, 'सरकार ने धनगर समाज की उपजातियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी। जो प्रमाण पत्र जारी हुए थे उन्हें निरस्त करवा दिया। राहुल-प्रियंका, देवी अहिल्याबाई का अपमान करते हैं और कांग्रेस सरकार उनके धनगर-गडरिया-पाल समाज का हक छीनती है।'