6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबा साहेब के लिए ताकत लगाएंगी भाजपा

अजा मोर्चा को लगाया काम पर, बस्तियों में पहुंचाई जाएंगीं बसें

2 min read
Google source verification
dr. bhimrav ambedkar

इंदौर। भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ताकत लगाएगी। इसको लेकर अजा मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो बस्तियों में जाकर संपर्क करेगा। आयोजन के दिन पार्टी बसों की व्यवस्था करेगी, ताकि जन्मस्थली पहुंचने में किसी को दिक्कत न हो। २० से अधिक बस्तियों का चयन किया गया जहां पर सुबह बसें पहुंचाई जाएंगी।
कल दीनदयाल भवन में भाजपा अजा मोर्चा की बैठक बुलाई गई थी। कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर के कार्यकाल का पहला आयोजन था जिसके चलते वे बड़ी संख्या में भीड़ लेकर पहुंचे। हॉल खचाखच भरा था, लेकिन उनमें पुराने मोर्चा के कार्यकर्ता नदारत थे। चर्चा के दौरान भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. आम्बेडकर की संघर्ष गाथा बताई गई। बात में मोर्चा को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयंती के दिन भीड़ ले जाने के निर्देश दिए गए। उसको लेकर रणनीति बनाई गई। पार्टी की तरफ से बसों की व्यवस्था कराके मोर्चे को दी जाएंगी तो कार्यकर्ता अभी से बस्तियों में संपर्क करेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने का प्रयास होगा। इसको लेकर बुद्ध नगर, वाल्मीकि नगर, शेखर नगर, भंवरकुआं, वाल्मीकि नगर, जबरन कॉलोनी, बौद्ध विहार, मार्तंड नगर, पालदा कॉलोनी, मूसाखेड़ी और देव नगर सहित २० से अधिक बस्तियों का चयन किया गया। जहां पर सुबह बसें पहुंचाई जाएंगी। बसों के जिसमें प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

सुंदर कांड की तैयारी
आंबेडकर जयंती के एक दिन पहले मोर्चा गीता भवन स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजन करने की तैयारी कर रहा है। योजना बनाई जा रही है कि सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम हो। इसमें मोर्चा के शहरभर से कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। पिछले दिनों भारत बंद के दौरान कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया गया था। इस आयोजन के जरिए ये संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि दलित समाज किसी का अपमान नहीं कर सकता।