17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : शत्रुघ्न सिन्हा पर बीजेपी बोली – पार्टी से अलग करने की जरूरत नहीं वे खुद ही बाहर हो गए

पार्टी से अलग करने की जरूरत नहीं वे खुद ही बाहर हो गए

less than 1 minute read
Google source verification
shatrughan sinha and modi

VIDEO : शत्रुघ्न सिन्हा पर बीजेपी बोली - पार्टी से अलग करने की जरूरत नहीं वे खुद ही बाहर हो गए

इंदौर. लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शहर में थे। दोनो नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं है पार्टी पूरे जोर शोर के साथ तैयारी में जुट गई है। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये महाफुटगठबंधन है। मध्यप्रदेश में मजबूरी की सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नही है यह बात भी कही। सतीश उपाध्याय बोले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का भ्रम टूटेगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवर्ण आरक्षण लागू करने का सवाल भी किया। कांग्रेस अपने विधायकों को दबा रही है। उन्होने यह भी कहा कि यूपी में 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का बीजेपी ने मिशन तय किया है इसके साथ ही राजस्थान और मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलेगा। राहुल गांधी को देश मे प्यार से पप्पू बोलते है। यह नाम असंसदीय नही है और न ही ये गाली है। शाहनवाज ने कहा कि लोकसभा में बीजेपी तीन सौ सीटें जीतेगी। शत्रुघ्न सिन्हा के मामले बोले कि शत्रुघ्न को पार्टी ने पूरा सम्मान दिया है हमें पार्टी से उन्हें अलग करने की जरूरत नही है उन्होने खुद ही अपने आपको पार्टी से अलग किया है। अपनो पर सितम गैरो पर करम कर रहे है वे हमेशा से उनकी ये अदा रही है।