6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लैक और व्हाइट टाइगर की ऐसी मस्ती कभी नहीं देखी होगी आपने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जू प्रबंधन ने नया प्रयोग करते हुए ब्लैक टाइगर और व्हाइट टाइगर को एक ही बाड़े में छोड़ा गया है। दोनों की लड़ाई और चहल कदमी इन दिनों देखने आए पर्यटकों को खास पसंद आ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
News

ब्लैक और व्हाइट टाइगर की ऐसी मस्ती कभी नहीं देखी होगी आपने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के चिढ़िया घर में दो टाइगरों की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में पिछले दिनों ही व्हाइट और ब्लैक टाइगर को एक साथ बाड़े में छोड़ा गया था। अब यहां यलो के साथ-साथ ब्लैक और व्हाइट यानी तीन रंगों के टाइगर मौजूद हैं। इस दौरान अपने बाड़े में ये दोनो ही टाइगर एक साथ रह रहे हैं और मस्ती भी कर रहे हैं। उनकी इसी मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स को खास पसंद आ रहा है।


आपको बता दें कि, पिछले दिनों ही इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में ब्लैक टाइगर को ओडिशा के नंदन कानन जू से लाया गया है और विश्व बाघ दिवस के मौके पर उसे पिंजरे से आजाद करते हुए जू के खुले बाड़े में छोड़ा गया है, यहां पहले से ही यलो और व्हाइट टाइगर मौजूद हैं। अकसर इन टाइगरों की मस्ती जू में आने वाले पर्यटकों को देखने को मिलती है।

पढ़ें ये खास खबर- नौकरी मांगने आए बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने बरसाए डंडे, कई लोगों को शहर से बाहर जंगल ले जाकर छोड़ा


दर्शकों को खास पसंद आ रह है जू प्रबंधन का ये प्रयोग

जू प्रबंधन ने नया प्रयोग करते हुए ब्लैक टाइगर और व्हाइट टाइगर को एक ही बाड़े में छोड़ा गया है। दोनों की लड़ाई और चहल कदमी इन दिनों देखने आए पर्यटकों को खास पसंद आ रही है। व्हाइट मादा और ब्लैक नर टाइगर है, दोनों के साथ रहने से जू प्रबंधन को आने वाले समय में अच्छे प्रतिसाद की भी उम्मीद है।