15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : सरकारी बगीचों में चला बुलडोजर

नगर निगम ने शुरू की अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मुहिम, शहर के 102 सरकारी बगीचों में चलेगी जेसीबी, आज पांच बगीचों से कार्रवाई की शुरुआत

2 min read
Google source verification
Indore News : सरकारी बगीचों में चला बुलडोजर

Indore News : सरकारी बगीचों में चला बुलडोजर

इंदौर. शहर के सरकारी बगीचों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मुहिम आज से शुरू की गई है। इसके तहत शहर के 102 बगीचों में जेसीबी चलेगी। आज शुरुआत 5 बगीचों से की गई है। अलग-अलग क्षेत्रों के जिन पांच बगीचों में कार्रवाई होना थी, उनमें से शुरुआत साकेत नगर के बगीचे में तोडफ़ोड़ से की गई। यहां पर पक्के निर्माण को तोड़ा गया। इधर, एक बगीचे में रखी गुमटी निगम अमले के पहुंचने से पहले ही हट गई।

निगम उद्यान विभाग ने सर्वे कर ऐसे 102 सरकारी बगीचे चिन्हित किए हैं, जिनमें अवैध निर्माण और अतिक्रमण है। इसमें झोपड़ी, पक्के निर्माण, गुमटी, टापरी, मंदिर होने पर स्टोर रूम और अन्य निर्माण शामिल हैं। बगीचों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण होने से सौंदर्यीकरण पर बट्टा लग रहा था। साथ ही बगीचों में अतिक्रमण को लेकर शिकायतों का ग्राफ अलग बढ़ता जा रहा था। अतिक्रमण के कारण बगीचे में आने वाले लोगों को परेशानी अलग होती और वे बगीचे का उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसके चलते ही निगम ने बगीचों में से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मुहिम आज से शुरू की है।

आज पहले दिन 5 बगीचों को लिया गया है। इनमें जोन-1 किला मैदान का आंबेडकर उद्यान (कंडिलपुरा), जोन-10 साकेत नगर का साकेत गार्डन व रवींद्र नगर गार्डन, जोन-12 हरसिद्धि का एक उद्यान और जोन-14 हवा बंगाला का शिव पार्वती उद्यान है। कार्रवाई के चलते साकेत नगर उद्यान में तोडफ़ोड़ करने के लिए निगम का रिमूवल अमला सुबह 9.30 बजे पहुंचा। यहां पर बगीचे मेंं चौकीदार ने पक्का मकान बना रखा था। इसे तोडऩे से पहले निगम अमले ने सामान खाली करवाया। इसके बाद सुबह 10 बजे के आसपास मकान को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई। महज 15 मिनट में पुरा मकान जमींदोज हो गया।

साकेत नगर के बाद रिमूवल अमला अन्य बगीचों में तोडफ़ोड़ करने पहुंचा। पांच चिन्हित बगीचों में से एक आंबेडकर उद्यान में रखी गई गुमटी को निगम रिमूवल विभाग अमले के पहुंचने से पहले ही हटा दिया गया, क्योंकि गुमटी रखने वाले व्यक्ति को जोन पर तैनात निगम अफसरों ने कार्रवाई से अवगत करा दिया था। इस पर उसने अमले के पहुंचने से पहले गुमटी को हटा दिया।