18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसे से नहीं खरीदे जा सकते रिश्ते

बदलते परिवेश में रिश्तों की महत्ता पर बोले वक्ता

2 min read
Google source verification
indore

पैसे से नहीं खरीदे जा सकते रिश्ते

इंदौर. रिश्ते पैसों के मोहताज नहीं होते और ना ही पैसे से खरीदे जा सकते हैं। जो पैसे के चक्कर में रिश्तों को खो रहे हैं, उनको नहीं मालूम कि वे अपने साथ ही आने वाली पीढिय़ों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुरुवार को यह सारगर्भित बात विचारक व चिंतक अंबर अंबोदेकर ने अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित व्याख्यान में कही।

माहेश्वरी विद्यालय परिसर छत्रीबाग में आयोजित इस विचारोत्तेजक व्याख्यान का विषय बदलते परिवेश में रिश्तों की महत्ता था। उन्होंने कहा, संयुक्त परिवार से हम एकल परिवारों में जीना पसंद करने लगे और ऐसे में परिवार पर आई किसी भी समस्या का सामना हमें अकेला करना पड़ता है।

आज नौकरीपेशा युवा महिलाएं अपने छोटे बच्चों को डे केयर में छोड़ कर नौकरी करने जाती है और उसका बचपन छीन लेती है। बच्चा बड़ा होगा तो पैसा कमाने के चक्कर में अपने पेरेंट्स को छोड़ देगा, क्योंकि उसने यही देखा और सीखा है। अतिथियों का स्वागत अन्नपूर्णा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय सोडानी, बीडी भट्टड़ तथा अशोक डागा ने किया।

रिश्ते ही हमारी पूंजी, इन्हें संभालें
समापन आज
अरण्यधाम में श्रीराम महायज्ञ

हर रिश्ते से हमारे अंदर ऊर्जा का नया संचार होता है, लेकिन हम आज नए रिश्ते बनाने के चक्कर में उन रिश्तों को दरकिनार कर रहे हैं, जो हमारे मूल का आधार है। रिश्तों में तालमेल के अभाव से हमारी संस्कृति को नुकसान हो रहा है। इसलिए रिश्तों को संभालें, यही हमारी पूंजी है।

गुरुवार को अरण्यधाम संत आश्रम पर श्रीराम महायज्ञ में महंत रामदास ने उक्त विचार व्यक्त किए। सीताराम भक्त मंडल के भक्तों ने अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और लोक कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इसमें विधायक रमेश मेंदोला, राज्यमंत्री योगेंद्र महंत, करणसिंह, भेरूलाल पालीवाल, केएल मिश्रा मौजूद रहे।

यज्ञाचार्य पुष्कर के अशोककुमार शास्त्री ने बताया, मानस की चौपाइयों के साथ गोमाता के घृत और औषधियुक्त साकल्य से आहुतियां दी जा रही हैं। सामूहिक सुंदरकांड और हनुमानचालीस पाठ चल रहा है। मंडल के कमलेश्वरसिंह सिसौदिया ने बताया, महायज्ञ का समापन शुक्रवार को होगा।

रेवा मंडल, इंदौर मंडल के 250 से ज्यादा संत-महात्माओं के सान्निध्य में पूर्णाहुति दी जाएगी। ओंकारेश्वर, खेड़ीघाट के महंतों का सम्मान किया जाएगा। शाम को महाभंडारा होगा। इसके लिए 500 कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई है। आश्रम परिसर में ख्यात ट्री मैन (वृक्ष पुरुष) विष्णु लांबा 2 कल्पवृक्ष के पौधों का रोपण भी करेंगे। लांबा देशभर में 29 लाख से ज्यादा पौधों का रोपण करने का रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं।