24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 जून तक के लिए फ्लाइट हुई कैंसिल,यात्रियों ने जताई नाराजगी

इंदौर-अहमदाबाद ट्रू-जेट फ्लाइट 15 जून तक के लिए कैंसिल कर दी गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
15 जून तक के लिए फ्लाइट हुई कैंसिल,यात्रियों ने जताई नाराजगी

15 जून तक के लिए फ्लाइट हुई कैंसिल,यात्रियों ने जताई नाराजगी

इंदौर। इंदौर-अहमदाबाद के बीच चलने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है। फ्लाइट कैंसिल होने से अब यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि सिर्फ ट्रेन और फ्लाइट ही संचालित हो रही है उसमें भी अगर फ्लाइट को बंद कर देंगे तो लोग अपने काम के लिए कैसे आना जाना करेंगे। इंदौर-अहमदाबाद के बीच चलने वाली फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फ्लाइट को जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए।


इस लिए करनी पड़ी कैंसिल
इंदौर-अहमदाबाद ट्रू-जेट फ्लाइट 15 जून तक के लिए कैंसिल कर दी गई है। एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट निरस्त करने का कारण बताते हुए कहा कि अहमदाबाद से फ्लाइट सैनिटाइजेशन और अन्य कारणों से करीब एक-डेढ़ घंटे लेट हो रही थी। अहमदाबाद से फ्लाइट एक-डेढ़ घंटे लेट होने के कारण यह फ्लाइट इंदौर भी देरी से पहुंचती थी। इसके बाद यही फ्लाइट इंदौर में सैनिटाइजेशन आदि होकर वापस अहमदाबाद जाती थी। दोनो तरफ से सैनिटाइजेशन और अन्य कारणों से करीब एक-डेढ़ घंटे लेट हो रही फ्लाइट को अब 15 जून तक के लिए कैंसिल कर दिया है।