23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द, 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश

Raja Raghuvanshi Murder Case- इंदौर के राजा रघुवंशी को हनीमून पर ले जाकर हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अब दोबारा जेल जाएगी...। कोर्ट का बड़ा आदेश।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Jul 23, 2026

Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled

Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled- राजा रघुवंशी हत्या कांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।

Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सोनम रघुवंशी की बड़ा झटका दिया है। पिछले कुछ दिनों से जमानत पर चल रही सोनम रघुवंशी दोबारा जेल जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को रद्द कर दिया। कोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने के भी आदेश दे दिए।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या कांड में सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दे दिया है। कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह में सरेंडर करने के आदेश जारी कर दिए। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय रकार की अपील पर यह आदेश दिया।

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में जमानत पर चल रही सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ सकती है। वो दोबारा जेल जा सकती है। अपनी पति राजा रघुवंशी की मेघालय में बेरहमी से हत्या के आरोप में उसके साथी पहले से ही जेल में बंद है। कुछ माह पहले मेघालय पुलिस की एक गलती के बाद सोनम को जमानत मिल गई थी। लेकिन मंगलवार के फैसले के बाद सोनम रघुवंशी के जेल जाने का खतरा मंडराने लगा है।

इससे दो दिन पहले कोर्ट ने दिए थे दो विकल्प

इससे दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को दो विकल्प दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएस सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने मंगलवार को सुनवाई की थी। कोर्ट ने मेघालय सरकार की उस याचिका पर सुनवाई की थी, जिसमें मेघालय हाईकोर्ट की ओर से सोनम को मिली जमानत के खिलाफ अपील की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम के सामने दो सुझाव दिए कि जब तक ट्रायल कोर्ट अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाहों के बयान दर्ज कर रहा है, तब तक सोनम रघुवंशी को सरेंडर कर देना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि दो विकल्प हैं। या तो हम मामले के गुण-दोष पर विचार करके आदेश देंगे या फिर हम आदेश देंगे कि जब तक गवाहों से पूछताछ पूरी नहीं हो जाती, तब तक आप सरेंडर कर दें और उसके बाद हम मामले के गुण-दोष पर विचार करेंगे।

निराश हो गए थे राजा के भाई

इससे पहले सोनम रघुवंशी की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई हुई थी जब राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने आशंका व्यक्त की थी कि सोनम सबूत नष्ट कर सकती है, उसे जेल भेजा जाना चाहिए। विपिन ने कहा था कि बार-बार तारीख मिलने से परिवार का भरोसा टूटता जा रहा है। अभी तक उनके भाई को न्याय नहीं मिल सका है।