
जो सामने आया,उसे टक्कर मारी
इंदौर। महू में कल कार सवार ने एक के बाद एक करके कई लोगों को टक्कर मार दी। पहले एक बच्चे को टक्कर मारी और फिर घबराहट में गाड़ी चलाने के चक्कर में कई और लोगों को कार से उड़ा दिया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।
हादसा ड्रीम लैंड चौराहा का है। पुलिस के अनुसार कार सवार ने पहले साइकिल पर सवार एक बच्चे को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और मजदूरों के टक्कर मारते हुए नमकीन के ठेले को टक्कर मार दी। इससे ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार रुकी, लेकिन तब तक चौराहे की हालत बदल गई थी। सड़क पर इधर-उधर क्षतिग्रस्त वाहन पड़े हुए थे। वहीं पांच लोगों इस हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एमवायएच भेजा गया है। पुलिस का दल भी वहां पर पहुंच गया था। पुलिस ने इस मामले में तुषार पिता राज वर्मा निवासी राज मोहल्ला महू की शिकायत पर कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।
हादसे में वृद्ध की मौत
भंडारी ब्रिज के पास एक्सीडेंट में एक वृद्ध की मौत हो गई । महेश (50) निवासी लोहा मंडी को इलाज के लिए एमवायएच ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह छोटा-मोटा काम करके अपना गुजारा चलाते थे। एक्सीडेंट किससे हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत
धार में रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साथियों के साथ बाइक लेने के लिए आ रहा था। पीथमपुर में उसे किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद से उसका साथी भी लापता है। उनका मोबाइल फोन बंद होने से मामला संदेहास्पद हो गया है। कान्हा राजपूत (28) निवासी धार को लेकर इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने बताया कि वह खेती करता था। कल वह घर से साथी को नई बाइक दिलाने जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन के पास एम्बुलेंस ड्राइवर का फोन आया। उसने बताया कि कान्हा का एक्सीडेंट हो गया है। उसे लेकर एमवायएच जा रहे हैं। वे लोग भी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ गांव से निकले दोस्त लापता हैं। वे भी घायल हुए या उनके साथ क्या हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है। इसके चलते मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Published on:
27 Jul 2022 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
