8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में कॅरियर काउंसलर डॉ. जयंतीलाल भंडारी का नाम

30 साल में दिए कॅरियर से जुड़े 20 हजार कॅरियर से जुड़े सवालों  सवालों के जवाब देने के लिए नाम शामिल किया गया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh

May 05, 2016

Dr. Jayantilal Bhandari

Dr. Jayantilal Bhandari


इंदौर.
कॅरियर से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए शहर के कॅरियर काउंसलर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। कॅरियर काउंसलर डॉ. जयंतीलाल भंडारी 30 वर्षों में कॅरियर से संबंधित 20 हजार से ज्यादा सवालों के जवाब दे चुके हैं।


10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद के कॅरियर संबंधी सवाल हर किसी के मन में रहते हैं। डॉ. भंडारी लगातार अलग-अलग माध्यमों से इन सवालों के जवाब देते रहे हैं। 25 अप्रैल 2016 तक राष्ट्रीय व प्रादेशिक समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित 20 हजार 417 सवालों के जवाब देने के लिए उनका नाम इस रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।


'मोस्ट कॅरियर रिलेटेड क्वेश्चन ऑन्सर्ड बाय एन इंडिविजुअल' श्रेणी के तहत उन्हें ये सम्मान मिला। गोल्डन बुक के साउथ एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने डॉ. भंडारी को रिकॉर्ड का मान्यता प्रमाण सौंपा। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में डीलिट व प्राध्यापकों के लिए दिए जाने वाले यूजीसी के शोध सम्मान कॅरियर अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।


पहली हिंदी कॅरियर वेबसाइट भी

डॉ. भंडारी 1984 से प्रतियोगिता निर्देशिका भी प्रकाशित कर रहे हैं। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। 2001 में डॉ. भंडारी की पहली हिंदी कॅरियर वेबसाइट कॅरियर दिशा डॉट ओरआजी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लॉन्च की।


डॉ. भंडारी ने बताया कि बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्हें सही दिशा दिखाना ही जीवन का मकसद है। आगे भी मेरी ये कोशिश जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

image