12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह- लड़ाई के लिए तैयार हो जाओ, प्रचंड बहुमत से सरकार बनाना है

इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के अभियान का आगाज किया।

2 min read
Google source verification
shah.jpg

इंदौर में कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह- लड़ाई के लिए तैयार हो जाओ, प्रचंड बहुमत से सरकार बनाना है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय इंदौर दौरे पर हैं। यहां भगवान परशुराम की जन्मस्थली के दर्शन करके भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के अभियान का आगाज किया। इस दौरान अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, आज इस पंडाल से एक संकल्प लेकर लौटना है कि, अबकी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना है। अमित शाह ने कहा कि, 'लड़ाई' के लिए तैयार हो जाओ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि, 9 साल केंद्र में मोदी जी ने शासन किया और देश को आगे बढ़ाया। विकास कार्य इतने हुए कि, सुनाऊ तो 7 दिन की भागवत हो जाए। आज विदेश में मोदी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया है।

यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचकर अमित शाह ने की पूजा, यहां बनने जा रहा है भव्य परशुराम लोक


धारा 370 को कांग्रेस पाल रही थी- शाह

आगे अमित शाह ने कहा कि, धारा 370 को कांग्रेस ने बच्चे की तरह सालों तक पालकर रखा हुआ था। प्रघानमंत्री मोदी ने उसे एक झटके में खत्म कर कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया। कांग्रेस और यूपीए के सभी दल धारा 370 हटाने का विरोध करते रहे। यूपीए सरकार के जमाने में कोई भी आकर गोली चलाकर चला जाता था। मोदी की सरकार आई तो पाकिस्तान के घर में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम किया।

यह भी पढ़ें- Amit Shah in Indore: इंदौर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भगवान परशुराम की जन्मस्थली के लिए रवाना


कमलनाथ पर शाह का निशाना

पूर्व की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि, मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी, तब उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के नाम नहीं भेजे। शिवराज सिंह के सीएम बनते ही उन्होंने किसानों के नाम दिए। आज किसानों को सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है। 19 करोड़ रुपए किसानों के खातों में जा चुके हैं। इसके अलावा, इस डबल इंजन की सरकार ने 80 लाख घरों में शौचालय बनाए। लेकिन, कमलनाथ ने अपनी सरकार बनाते ही उन योजनाओं को इसलिए बंद कर दिया कि, बड़े-बड़े कॉन्ट्रेक्टरों को लाभ पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा का कन्‍हैया कुमार पर तंज, बोले- नफरत जिनकी पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही मोहब्‍बत की दुकान

यह भी पढ़ें- इंदौर में कन्हैया कुमार की हुंकार, बोले- केंद्र और राज्य के गृहमंत्री यहां हैं, हमने गलत किया तो जेल में डाल दें