29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Christmas : कौन है सांता क्लॉज, बच्चों के बीच क्यों रहता है इसका क्रेज, यहां जानिए

-25 दिसंबर को है क्रिसमस, बच्चो को है सांता क्लॉज का बेसब्री से इंतजार

4 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Dec 20, 2019

Christmas : कौन है सांता क्लॉज, बच्चों के बीच क्यों रहता है इसका क्रेज, यहां जानिए

Christmas : कौन है सांता क्लॉज, बच्चों के बीच क्यों रहता है इसका क्रेज, यहां जानिए

इंदौर. 'क्रिसमस' आते ही लोगों के जेहन में केक, क्रिसमस ट्री , रंग-बिरंगी रोशनियां और काडर््स की तस्वीरें सामने आ जाती है। लोग अपने घरों को सबसे ज्यादा सुंदर बनाने में लग जाते हैं। केवल घर ही नहीं गिरिजाघरों को भी करीने से सजाया जाता है। इस खूबसूरत पर्व का बेसब्री से कोई इंतजार करता है तो वे होते हैं बच्चे। वे इस दिन उनके सपनों के बाबा यानी 'संता क्लॉज' का इंतजार करते हैं। सांता क्लॉज इन बच्चो के पास रात को चुपचाप से आता है और उनके सिरहाने पर तोहफा रखकर चला जाता है।

इसलिए क्रिसमस पर देते हैं गिफ्ट्स

आज से डेढ़ हजार साल पहले जन्मे संत निकोलस को असली सांता माना जाता है। हालांकि संत निकोलस और जीसस के जन्म का सीधा संबंध नहीं रहा है फिर भी आज के समय में 'सांता क्लॉज' क्रिसमस का अहम हिस्सा हैं, उनके बिना क्रिसमस अधूरा सा लगता है। संत निकोलस का जन्म तीसरी सदी में जीसस की मौत के 280 साल बाद मायरा में हुआ। वे एक रईस परिवार से थे। उन्होंने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया। बचपन से ही उनकी प्रभु यीशू में बहुत आस्था थी। वे बड़े होकर ईसाई धर्म के पादरी और बाद में बिशप बने। उन्हें जरूरतमंदों और बच्चों को गिफ्ट्स देना बहुत अच्छा लगता था। वे अक्सर जरूरतमंदों और बच्चों को गिफ्ट्स देते थे इसलिए क्रिसमस पर गिफ्ट देने का प्रचलन बन गया।

क्रिसमस के दिन बच्चे इसलिए घरों के बाहर सुखाते हैं अपनी जुराबें

क्रिसमस के दिन कुछ देशों में ईसाई परिवारों के बच्चे रात के समय अपने-अपने घरों के बाहर अपनी जुराबें सुखाते भी देखे जा सकते हैं। इसके पीछे मान्यता यह है कि सांता क्लॉज रात के समय आकर उनकी जुराबों में उनके मनपसंद उपहार भर जाएंगे। इस बारे में भी एक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि एक बार सांता क्लॉज ने देखा कि कुछ गरीब परिवारों के बच्चे आग पर सेंककर अपनी जुराबें सुखा रहे हैं जब बच्चे सो गए तो सांता क्लॉज ने उनकी जुराबों में सोने की मोहरें भर दी और चुपचाप वहां से चले गए. हर व्यक्ति के प्रति निकोलस के हृदय में दया भाव और जरूरतमंदों की सहायता करने की उनकी भावना को देखते हुए मायरा शहर के समस्त पादरियों, पड़ोसी शहरों के पादरियों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों के कहने पर मायरा के बिशप की मृत्यु के उपरांत निकोलस को मायरा का नया बिशप नियुक्त किया गया था क्योंकि सभी का यही मानना था कि ईश्वर ने निकोलस को उन सभी का मार्गदर्शन करने के लिए ही भेजा है।

निकोलस ऐसे बने सेंटा और फिर सांता क्लॉज

बिशप के रूप में निकोलस की जिम्मेदारियां और बढ़ गई। एक बिशप के रूप में अब उन्हें शहर के हर व्यक्ति की जरूरतों का ध्यान रखना होता था। जहां भी कोई व्यक्ति परेशानी में होता, निकोलस उसी क्षण वहां पहुंच जाते और उसकी जरूरतों को पूरा कर उसके धन्यवाद का इंतजार किए बिना ही दूसरे जरूरतमंद की जरूरतें पूरी करने आगे निकल पड़ते वह इस बात का खासतौर पर ख्याल रखते कि शहर में हर व्यक्ति को भरपेट भोजन मिले, रहने के लिए अच्छी जगह तथा सभी की बेटियों की शादी धूमधाम से सम्पन्न हो यही कारण था कि निकोलस एक संत के रूप में बहुत प्रसिद्ध हो गए और न केवल आम आदमी बल्कि चोर-लुटेरे और डाकू भी उन्हें चाहने लगे. उनकी प्रसिद्धि चहुं ओर फैलने लगी और जब उनकी प्रसिद्धि उत्तरी यूरोप में भी फैली तो लोगों ने आदरपूर्वक निकोलस को ‘क्लॉज’ कहना शुरू कर दिया चूंकि कैथोलिक चर्च ने उन्हें ‘संत’ का ओहदा दिया था, इसलिए उन्हें ‘सेंट क्लॉज’ कहा जाने लगा। यही नाम बाद में ‘सेंटा क्लॉज’ बन गया, जो वर्तमान में ‘सांता क्लॉज’ के नाम से प्रसिद्ध है।

सांता क्लॉज आखिर कौन?

सांता क्लॉज आखिर कौन है और यह हर साल 25 दिसम्बर को ही उपहार देने क्यों आता है? ये बात सभी के जेहन में आती है आज हम आपको इस बारे में बताते है। चौथी शताब्दी में मायरा के निकट एक शहर (जो अब तुर्की के नाम से जाना जाता है) में जन्मे संत निकोलस का ही रूप है। संत निकोलस के पिता एक बहुत बड़े व्यापारी थे, जिन्होंने निकोलस को अच्छे संस्कार देते हुए दूसरों के प्रति सदा दयाभाव रखने और जरूरतमंदों की सहायता करने को प्रेरित किया। निकोलस पर इन सब बातों का इतना असर हुआ कि वह हर समय जरूरतमंदों की सहायता करने को तत्पर रहते। बच्चों से तो उन्हें खास लगाव हो गया था। अपनी ढ़ेर सारी दौलत में से बच्चों के लिए वह ढ़ेर सारे खिलौने खरीदते और खिड़कियों से उनके घरों में फैंक देते। संत निकोलस की याद में कुछ जगहों पर हर वर्ष 6 दिसम्बर को ‘संत निकोलस दिवस’ भी मनाया जाने लगा। इसके पीछे यही धारणा थी कि वह इसी दिन गरीब लड़कियों की शादी के लिए धन व तोहफे दिया करते थे लेकिन वह बच्चों को 25 दिसम्बर को ही तोहफे बांटते थे। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि संत निकोलस की लोकप्रियता से जलने वाले कुछ लोगों ने 6 दिसम्बर के दिन ही उनकी हत्या करवा दी थी, इसीलिए 6 दिसम्बर को ‘संत निकोलस दिवस’ मनाया जाने लगा था लेकिन वर्तमान में बच्चे सांता क्लॉज का इंतजार 25 दिसम्बर को ही करते हैं।

Story Loader