इंदौर में AICTSL प्रबंधन के मुताबिक 22 मार्च यानि जनता कर्फ्यू के दिन शहर में लोक परिवहन नहीं चलाए जाएंगे। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए अब सिटी और आई बस में क्षमता से कम यात्री बैठाए जाएंगे। आई बस में 32 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन अब इसमें केवल 16 यात्री ही बैठाए जाएंगे। यही स्थिति सिटी बस में रहेगी। हालांकि बीते कई दिनों से आई बस और सिटी बस में यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है।