26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच स्थानों पर तैयार होंगे शहरी वन क्षेत्र

पांच स्थानों पर तैयार होंगे शहरी वन क्षेत्र

2 min read
Google source verification
city forest indore

पांच स्थानों पर तैयार होंगे शहरी वन क्षेत्र

पौधारोपण अभियान...25 लाख पौधे लगाए जाएंगे, निगम तय करेगा स्थान

सिटी फॉरेस्ट में पौधरोपण,शहरी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर शहरी वन क्षेत्र विकसित करने के लिए निगम से पांच स्थान उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
इंदौर. विमानतल मार्ग स्थित सिटी फॉरेस्ट पर जैन समाज के पौधरोपण कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वैश्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी पौधे रोपे और एक परिवार एक वृक्ष का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर सचिन जैन, उद्योगपति आनंद कासलीवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, प्रहलाद अग्रवाल, राजू गोयल समाधान व राजेश बंसल मौजूद रहे।

पांच स्थानों पर तैयार होंगे शहरी वन क्षेत्र
जिले में सघन पौधारोपण अभियान के तहत आगामी दो माह में करीब 25 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने शहर में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर शहरी वन विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए नगर निगम पांच स्थान तलाश करेगा। यहां एक से दो हेक्टेयर भूमि पर शहरी वन विकसित होंगे। पौधे वन विभाग उपलब्ध कराएगा। यह निर्णय बुधवार को जिला पंचायत सीइओ की अध्यक्षता में आयोजित हरियाली महोत्सव की बैठक में हुआ। बैठक में वन विभाग, निगम, सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

जिले में करीब 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में पौधारोपण की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीइओ नेहा मीणा ने बताया, शहरी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर शहरी वन क्षेत्र विकसित करने के लिए निगम से पांच स्थान उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इन स्थानों पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। यहां एक से दो हेक्टेयर में वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। विभाग ग्रामीण इलाके में कान्ह, सरस्वती नदी के तट पर बांस लगाएगा, जबकि शहरी क्षेत्र में गुजरने वाली नदियों के किनारे जैव विविधता वाले और औषधीय पौधे लगाएंगे।