16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति का मिला सुराग, गिरफ्तारी जल्द

Assistant Postmaster Murder Indore : असिस्टेंट पोस्ट मास्टर उर्मिला सैनी की पांच दिन पहले हुई नृशंस हत्या के बाद से फरार पति अखिलेश सैनी की तलाश में पुलिस टीमों को उसकी लोकेशन का पता चल गया है।
2 min read
Google source verification
Assistant Postmaster Murder Indore

Assistant Postmaster Murder Indore (पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति का मिला सुराग Photo Source- Patrika)

Indore News :मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के संयोगितागंज इलाके में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर उर्मिला सैनी की पांच दिन पहले हुई नृशंस हत्या में फरार पति अखिलेश सैनी की तलाश में पुलिस टीमों को उसकी लोकेशन का पता चल गया है। इस आधार पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के संकेत हैं। कल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है।

मामले की जांच कर रही थाना संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, मनोरमागंज इलाके की डाक कुंज कॉलोनी में हुई महिला डाक सहायक उर्मिला सैनी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति अखिलेश सैनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल, इस मामले की जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जांच वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में चल रही है। इधर, पुलिस कमिश्नर ने ये संकेत दिए हैं कि, पुलिस की टीमें आरोपी के बेहद करीब हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की तकनीकी और मैदानी टीमें तलाश में जुटीं

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें तकनीकी और मैदानी स्तर पर जुटी है। कल पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस ने घटना के बाद फरार के दौरान आरोपी पति की तलाश में घर से लेकर आसपास के सीसीटीवी के साथ ही बस और रेलवे स्टेशन तक फुटेज खंगाले हैं और रूट मैप तैयार किया है। इधर, बताया गया है कि आरोपी डेबिट कार्ड साथ ले गया है। इस आधार पर भी जांच चल रही है।

मां की हत्या में गिरफ्तार बेटा आज कोर्ट में पेश

इधर शहर के लसूढ़िया इलाके में एक मजदूर परिवार में हुए विवाद के बाद बेटे ने बुजुर्ग मां की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी बेटे को पुलिस आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर सौंपने का निवेदन करेगी। अभी मृतका की विस्तृत पीएम रिपो्र्ट का पुलिस को इंतजार है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, हत्या की वारदात थाना लसूड़िया इलाके में बुधवार शाम को हुई थी। मृतका का नाम गीताबाई (60) है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके बेटे आकाश को तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के मुताबिक, मां, बेटा और बहू तीनों शराब पीने के आदी थे। बुधवार को भी शराब के नशे में मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था। शाम करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि गीताबाई का शव घर में पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची थी। जांच में पता चला कि, गीताबाई, उसके बेटे आकाश और बहू ममता के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता था। घटना वाले दिन ममता घर छोड़कर चली गई थी। इस बात से बेटा नाराज हो गया और नशे में मां गीताबाई को बेरहमी से पीटा जिससे मौत हो गई। पुलिस आज आरोपी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर सौंपने का निवेदन करेगी। विवेचना जारी है और मृतका की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी पुलिस इंतजार कर रही है।